राजस्थान में कड़ाके की सर्दी का कहर जारी, न्यूनतम तापमान जमाव बिन्दू से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंचा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जयपुर। राजस्थान में कड़ाके की सर्दी का कहर जारी है और राज्य के एक मात्र पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंटआबू में न्यूनतम तापमान जमाव बिन्दू से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार माउंटआबू में न्यूनतम तापमान एक डिगी सेल्सियस गिरावट केे साथ शून्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया और …

जयपुर। राजस्थान में कड़ाके की सर्दी का कहर जारी है और राज्य के एक मात्र पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंटआबू में न्यूनतम तापमान जमाव बिन्दू से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार माउंटआबू में न्यूनतम तापमान एक डिगी सेल्सियस गिरावट केे साथ शून्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया और प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा।

माउंटआबू में वाहनों, पेड़ों एवं बाग बगीचों एवं बाहर पड़े बर्तनों में बर्फ जमा नजर आया और सुबह लोग कुछ देर से घर से निकले और जगह जगह अलाव लगाकर इससे बचने का प्रयास करते नजर आये। राज्य में अन्य स्थानों पर भी सर्द हवा चलने से कड़ाके की ठंड से लोग ठिठुरने लगे। हालांकि धूप निकलने सेे थोड़ी राहत महसूस की जाने लगी।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के चुरु एवं भीलवाड़ा भी काफी ठंडा स्थान रहा जहां दोनों जगह न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सीकर में सामान्य से एक तथा भीलवाड़ा में सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। इसके अलावा चित्तौड़गढ़ में 5़ 6, अजमेर में 6़ 1, चुरु में 6़़ 3, जोधपुर में 6़ 4, बीकानेर मेंं 6़ 6, गंगानगर में 6़ 8, उदयपुर में सात, अलवर में 7़ 6, जैसलमेर में 7़ 7, कोटा में आठ एवं बाडमेर में 9़ 3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा जबकि राजधानी जयपुर में सामान्य से एक डिग्री की कमी के साथ 7़ 1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

जयपुर में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कमी के साथ 18 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश के सीकर में सर्वाधिक सामान्य से 11 डिग्री सेल्सियस गिरावट के साथ 11़ 2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। जोधपुर एवं अजमेर में भी अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम रहा। अन्य कई स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से चार एवं पांच डिग्री कम रहा।

इसे ‍भी पढ़ें…

राहुल गांधी बोले- इन चुनावों में नफरत को हराने का है सही मौका

संबंधित समाचार