ऋतिक रोशन ने शेयर किया विक्रम वेधा से जुड़ा अपना फर्स्ट लुक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड के माचो हीरो ऋतिक रोशन ने अपनी आने वाली फिल्म विक्रम वेधा से जुड़ा अपना फर्स्ट लुक शेयर किया है। सुपरहिट तमिल फिल्म विक्रम वेधा के हिंदी रीमेक में ऋतिक रोशन और सैफ अली खान लीड रोल में हैं। फिल्म का निर्देशन पुष्कर-गायत्री कर रहे हैं, जिन्होंने तमिल फिल्म विक्रम वेधा का निर्देशन …

मुंबई। बॉलीवुड के माचो हीरो ऋतिक रोशन ने अपनी आने वाली फिल्म विक्रम वेधा से जुड़ा अपना फर्स्ट लुक शेयर किया है। सुपरहिट तमिल फिल्म विक्रम वेधा के हिंदी रीमेक में ऋतिक रोशन और सैफ अली खान लीड रोल में हैं। फिल्म का निर्देशन पुष्कर-गायत्री कर रहे हैं, जिन्होंने तमिल फिल्म विक्रम वेधा का निर्देशन किया था।

ऋतिक रोशन आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। ऋतिक रोशन ने अपने जन्मदिन पर अपनी बहुचर्चित फिल्म विक्रम वेधा से जुड़ा अपना फर्स्ट लुक रिलीज किया है। ऋतिक रोशन ने फिल्म विक्रम वेधा से जुड़े अपने फर्स्ट लुक को आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

ऋतिक ने अपनी जो तस्वीर शेयर की है उसके अनुसार फिल्म विक्रम वेधा में उनके किरदार का नाम वेधा है। तस्वीर में वह ब्लू कलर के प्रिंटेड कुर्ते में नजर आ रहे हैं। खून से लथपथ ऋतिक रोशन का चेहरे पर उनका ग्रे शेड लुक देखते ही बन रहा है।

बताया जा रहा है कि विक्रम वेधा की कहानी विक्रम और बेताल की माइथोलॉजी से प्रेरित है, जो एक पुलिस ऑफिसर और गैंगस्टर के बीच चलती है। विक्रम वेधा की रीमेक इस साल सितम्बर में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।

तारा सुतारिया को मिली पहली सोलो लीड फिल्म

बॉलीवुड एक्टर तारा सुतारिया ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से की थी। तारा सुतारिया हाल ही में फिल्म तड़प में नजर आई थीं। उनके पास आज कई प्रोजेक्ट्स लाइनअप मे हैं। कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस को एक सोलो फिल्म के लिए चुना गया है, जिसमें वह ही पूरी तरह लीड रोल करेंगी।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- तारा सुतारिया को मिली पहली सोलो लीड फिल्म

 

संबंधित समाचार