बरेली: भोजीपुरा विधायक, आश्रम प्रबंधक समेत भाजपा के पदाधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज
बरेली, अमृत विचार। प्रशासन की ओर से भोजीपुरा विधायक बहोरन लाल, आश्रम प्रबंधक समेत अन्य भाजपा के पदाधिकारियों के खिलाफ भोजीपुरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। इन पर आरोप है कि आचार संहिता के उल्लंघन करते हुए रविवार को भोजीपुरा में लोगों को खाना खिलाया और कंबल बांटा था। जिले में आचार संहिता …
बरेली, अमृत विचार। प्रशासन की ओर से भोजीपुरा विधायक बहोरन लाल, आश्रम प्रबंधक समेत अन्य भाजपा के पदाधिकारियों के खिलाफ भोजीपुरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। इन पर आरोप है कि आचार संहिता के उल्लंघन करते हुए रविवार को भोजीपुरा में लोगों को खाना खिलाया और कंबल बांटा था।
जिले में आचार संहिता के उल्लंघन में पहली कार्रवाई की गई है। रिटर्निंग ऑफिसर कुमार धर्मेंद्र ने बताया सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में जो दिख रहा है उन्हीं तथ्यों को आधार बनाते हुए भोजीपुरा के बीडीओ की तरफ से तहरीर दी गई थी। उस पर कार्रवाई कराई गई है।
ये भी पढ़े-
