रायबरेलीः रोड नहीं तो वोट नहीं, ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार, गांव के बाहर लगाया पोस्टर
रायबरेलीः पांच साल तक विकास कार्य कराने को ढिढोरा पीटा गया लेकिन रायबरेली के लालगंज के कल्लू का पुरवा मजरे कोरिहरा गांव की कच्ची रोड खस्ताहाल है। ग्रामीणों ने प्रधान से गुहार लगाई तो उसने भी ग्रामीणों की मांग केा अनसुना कर दिया। चार दिन हुई बरसात से रोड पर कीचड़ हो गया। वाहन से …
रायबरेलीः पांच साल तक विकास कार्य कराने को ढिढोरा पीटा गया लेकिन रायबरेली के लालगंज के कल्लू का पुरवा मजरे कोरिहरा गांव की कच्ची रोड खस्ताहाल है। ग्रामीणों ने प्रधान से गुहार लगाई तो उसने भी ग्रामीणों की मांग केा अनसुना कर दिया। चार दिन हुई बरसात से रोड पर कीचड़ हो गया। वाहन से निकलना तो दूर पैदल चलना भी दुश्वार हुआ तो ग्रामीणों ने गांव के बाहर बैनर टांग दिया जिस पर उन्होंने मतदान बहिष्कार करने की बात लिखी है। साथ ही ग्रामीणों ने लिखा है कि नेताओं का इस गांव में आना मना है।
ग्रामीण वीरेंद्र कुमार यादव, विवेक यादव, शिखा सिंह,देवदत्त,सचिन, अमन, रेखा, मलखान सिंह, मेवालाल, जगदीश शंकर आदि ने बताया कि गांव में खुले एक जूनियर हाईस्कूल में छह सौ से अधिक बच्चे पढ़ते हैं। गांव की आबादी सौ से अधिक है। गांव से जाने वाला कच्चा रास्ता कई गांवो को मिलाता है जिसके चलते हजारों की संख्या में ग्रामीण प्रतिदिन इस मार्ग का प्रयोग आवागमन के लिए करते हैं।
यह भी पढ़ें:-हल्द्वानी: मकर सक्रांति पर लगता है जियारानी का दरबार, कुमाऊं और गढ़वाल से जुटते हैं कत्यूरी वंशज
इसके बाद भी जनप्रतिनिधियों की इस सड़क पर नजर नहीं पड़ी।जिसके चलते ग्रामीणों को बरसात के समय आवागमन में घोर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। गुस्साए ग्रामीणों ने कहा कि जनप्रतिनिधि उनकी तरफ ध्यान नहीं देते तो वह मतदान करने ही क्यों जांए।
यह भी पढ़ें:-म्यांमार की अदालत ने सू की को सुनाई 4 साल की सजा, कोरोना वायरस प्रतिबंधों के उल्लंघन सहित कई आरोप
