लखनऊ: आईएएस राजेन्द्र प्रताप ने ग्रहण किया पदभर, परिवहन मुख्यालय का किया निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। आईएएस राजेन्द्र प्रताप सिंह ने आज सोमवार को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबन्ध निदेशक के पद पर कार्यभार ग्रहण किया गया। इससे पूर्व राजेन्द्र प्रताप सिंह विशेष सचिव (गृह) के पद पर कार्यरत थे। प्रबन्ध निदेशक पद भार ग्रहण करने के बाद परिवहन निगम मुख्यालय का निरीक्षण किया। साथ ही यहां …

लखनऊ। आईएएस राजेन्द्र प्रताप सिंह ने आज सोमवार को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबन्ध निदेशक के पद पर कार्यभार ग्रहण किया गया। इससे पूर्व राजेन्द्र प्रताप सिंह विशेष सचिव (गृह) के पद पर कार्यरत थे। प्रबन्ध निदेशक पद भार ग्रहण करने के बाद परिवहन निगम मुख्यालय का निरीक्षण किया।

साथ ही यहां पर विभिन्न सीटों पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों से उनके कार्यों के बारे में जानकारी ली। साथ ही निर्देश दिये कि अनुभागों में रखी फाइलों की साफ-सफाई एवं व्यवस्थित तरीकों से रखा जाए। निरीक्षण के दौरान अपर प्रबंधन निदेशक सरनीत कौर ब्रोका, वित्त नियंत्रक संजय सिंह तथा परिवहन निगम के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

सीतापुर: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंद, मौत

रेउसा/सीतापुर। थानगांव इलाके में रविवार की शाम एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। मृतक बहराइच जिले का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

थानगांव इलाके में रेउसा-बहराइच मार्ग पर नईबस्ती चहलारी के निकट रविवार की शाम एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे उछल कर बाइक चालक ट्रक के पहिए के नीचे आ गया। इस हादसे में ट्रक से कुचल कर बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक के पास से बरामद आधार कार्ड में उसका नाम आंधी लिखा हुआ है। उसकी उम्र करीब 36 साल है। आधार कार्ड में बहराइच के छुन्नीलाल पुरवा उसका पता लिखा है।

यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद: वाम मोर्चा के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा जिलाधिकारी को ज्ञापन

संबंधित समाचार