लखनऊ: जो परिवहन हित की बात करेगा, उसी को हमारा वोट मिलेगा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के परिवहन व्यवसाइयों ने एलान किया है कि इस बार उनका वोट उसी पार्टी को मिलेगा जो परिवहन हित की बात करेगा। अखिल भारतीय परिवहन विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष जगदीश गुप्त अग्रहरि ने बताया कि पार्टियों को अपने घोषणा पत्र में परिवहन संबंधी समस्याओं को दूर करने का उल्लेख करना होगा। ऐसी …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के परिवहन व्यवसाइयों ने एलान किया है कि इस बार उनका वोट उसी पार्टी को मिलेगा जो परिवहन हित की बात करेगा। अखिल भारतीय परिवहन विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष जगदीश गुप्त अग्रहरि ने बताया कि पार्टियों को अपने घोषणा पत्र में परिवहन संबंधी समस्याओं को दूर करने का उल्लेख करना होगा। ऐसी पार्टी को ही हमने वोट देने का फैसला किया है। हमारी चार प्रमुख मांगें है जिन्हें पार्टी को घोषणा पत्र में जगह देनी होगी।

ये हैं प्रमुख मांगे

  1. परिवहन व्यवसाइयों की समस्याओं के दूर करने के लिए “आयोग” का गठन किया जाए।
  2. भाड़े की दरों में कमी की जाए।
  3. वाहन चालकों के लिए कल्याण कारी नीति में वाणिज्यिक लाइसेंस धारक चालक को मिले बीपीएल कार्ड में मिलने वाली सुविधाओं का लाभ मिले।
  4. परिवहन व्यवसाइयों को भी अन्य व्यवसाइयों की तरह बीमा का लाभ दिया जाए क्योंकि वे अग्रिम कर प्रदाता हैं।
  5. सरकार के साथ बातचीत के लिए दो परिवहन वयवसाई का चयन किया जाए, जिससे वे अपनी समस्याओं को मुख्यमंत्री तक पहुंचा सके।

प्रबंधन निदेशक ने परिवहन मुख्यालय का किया निरीक्षण

लखनऊ। आईएएस राजेन्द्र प्रताप सिंह ने सोमवार को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबन्ध निदेशक के पद पर कार्यभार ग्रहण किया गया। इससे पूर्व राजेन्द्र प्रताप सिंह विशेष सचिव (गृह) के पद पर कार्यरत थे। प्रबन्ध निदेशक पद भार ग्रहण करने के बाद परिवहन निगम मुख्यालय का निरीक्षण किया।

साथ ही यहां पर विभिन्न सीटों पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों से उनके कार्यों के बारे में जानकारी ली। साथ ही निर्देश दिये कि अनुभागों में रखी फाइलों की साफ-सफाई एवं व्यवस्थित तरीकों से रखा जाए। निरीक्षण के दौरान अपर प्रबंधन निदेशक सरनीत कौर ब्रोका, वित्त नियंत्रक संजय सिंह तथा परिवहन निगम के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: आईएएस राजेन्द्र प्रताप ने ग्रहण किया पदभर, परिवहन मुख्यालय का किया निरीक्षण

संबंधित समाचार