प्रजनेश गुणेश्वरन आस्ट्रेलियाई ओपन क्वॉलीफायर के दूसरे दौर में पहुंचे
मेलबर्न। भारत के प्रजनेश गुणेश्वरन ने कोलंबिया के तीसरी वरीयता प्राप्त डेनियल इलाही गालान को सीधे सेटों में हराकर आस्ट्रेलियाई ओपन क्वालीफायर के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। विश्व रैंकिंग में 221वें स्थान पर काबिज प्रजनेश ने 119वीं रैंकिंग वाले गालान को 6 . 4, 6 . 4 से मात दी। अब उनका सामना …
मेलबर्न। भारत के प्रजनेश गुणेश्वरन ने कोलंबिया के तीसरी वरीयता प्राप्त डेनियल इलाही गालान को सीधे सेटों में हराकर आस्ट्रेलियाई ओपन क्वालीफायर के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। विश्व रैंकिंग में 221वें स्थान पर काबिज प्रजनेश ने 119वीं रैंकिंग वाले गालान को 6 . 4, 6 . 4 से मात दी।
अब उनका सामना जर्मनी के मैक्समिलियन मार्टरर और क्रोएशिया के निनो एस के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा। भारत के रामकुमार रामनाथन और युकी भांबरी भी दौड़ में हैं जो अपना पहला मैच मंगलवार को खेलेंगे । वहीं अंकिता रैना महिला एकल वर्ग के क्वालीफायर में उतरेंगी ।
सिंधू की नजरें 2022 में राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में पहले स्वर्ण पर
