हल्द्वानी: सफाईकर्मियों की नियुक्ति में धांधली का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। नगर निगम में सफाईकर्मियों की नियुक्ति में धांधली का आरोप लगाते हुए सोमवार को महिलाओं ने जमकर हंगामा काटा। आदर्श चुनाव आचार संहिता लगने से पहले नगर निगम में 250 सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति हुई। इन नियुक्तियों में शुरू से ही धांधली का आरोप सफाई कर्मचारी नेता लगाते आ रहे हैं। सोमवार को …

हल्द्वानी, अमृत विचार। नगर निगम में सफाईकर्मियों की नियुक्ति में धांधली का आरोप लगाते हुए सोमवार को महिलाओं ने जमकर हंगामा काटा। आदर्श चुनाव आचार संहिता लगने से पहले नगर निगम में 250 सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति हुई। इन नियुक्तियों में शुरू से ही धांधली का आरोप सफाई कर्मचारी नेता लगाते आ रहे हैं।

सोमवार को महिलाओं ने नगर निगम कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। हंगामा करने वाली महिलाओं ने भर्ती को रद्द करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि ऐसा नहीं किया तो वह आत्महत्या को विवश होंगी। इस दौरान ऊषा, नेहा, सोनम, गीता, काजल, अंजना, सोनम, रानी, मिथलेश, कविता, रजनी, महेश, मनोज, राकेश, संतोष आदि शामिल रहे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज