बाराबंकी: लोकायुक्त की कार्रवाई पर रामशरण पाठक ने दी सफाई, जानें क्या कहा?
रामनगर/बाराबंकी। नगर पंचायत रामनगर के पूर्व चेयरमैन रामशरण पाठक ने आय से अधिक संपत्ति को लेकर लग रहे आरोपों पर सोमवार को सफाई दी। कहा कि मेरी लोकप्रियता को देखकर विरोधी मेरे खिलाफ साजिश कर रहे हैं। मेरे पास आय से अधिक कोई भी संपत्ति नहीं है। मैंने अपने जीवन काल में कोई संपत्ति अर्जित …
रामनगर/बाराबंकी। नगर पंचायत रामनगर के पूर्व चेयरमैन रामशरण पाठक ने आय से अधिक संपत्ति को लेकर लग रहे आरोपों पर सोमवार को सफाई दी। कहा कि मेरी लोकप्रियता को देखकर विरोधी मेरे खिलाफ साजिश कर रहे हैं। मेरे पास आय से अधिक कोई भी संपत्ति नहीं है। मैंने अपने जीवन काल में कोई संपत्ति अर्जित नहीं की। बल्कि अपने पूर्वजों की संपत्ति को बेचा ही है।
पत्रकारों से वार्ता करते हुए रामशरण पाठक ने कहा कि मैं एक राजनीतिक व्यक्ति हूँ। जिसके चलते विरोधी मेरी क्षेत्र में विद्ममान लोकप्रियता को हजम नहीं कर पा रहे है। वह किसी न किसी माध्यम से मेरी छवि को धूमिल करने में लगे है।मेरे पास आय से अधिक सम्पत्ति है तो शासन जांच करवा ले। मुझे कभी भी न तो लोकायुक्त का कोई पत्र मिला और न ही नोटिस ही मिली। मेरे खिलाफ कब शिकायत हुई मुझे नहीं पता।
सरकार अपनी एजेंसियों से जांच कराकर देख ले।मैने अब तक अधिकतर अपनी पुस्तैनी जमीनों को बेचा ही है। जिसको क्षेत्र के लोग भी भली भांति जानते है। तो यह कैसे सम्भव है कि मेरे पास 12 करोड़ की जमीन है और मुझे कोई जानकारी नहीं है। मामले में चार बड़े अधिकारियों को भी बेवजह घसीटा जा रहा है। मेरे पास किसी तरह की कोई 12 करोड़ की संपत्ति नहीं है। यह सब केवल मेरी छवि को धूमिल करने के लिये किया जा रहा है। जिसकी शासन स्तर पर शिकायत कर उचित कार्यवाही की मांग करुंगा।
यह भी पढ़ें:-चंड़ीगढ़: अदालत ने मादक द्रव्य मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता मजीठिया को दी अंतरिम जमानत
