चुनाव की निष्पक्षता को प्रभावित करना भाजपा की रणनीति: अखिलेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। आगामी विधानसभा चुनाव को लोकतंत्र बचाने का चुनाव बताते हुये समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की रणनीति चुनाव को जटिल बनाने और सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग कर चुनाव की निष्पक्षता को प्रभावित करने की है। अखिलेश ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि लोकतंत्र …

लखनऊ। आगामी विधानसभा चुनाव को लोकतंत्र बचाने का चुनाव बताते हुये समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की रणनीति चुनाव को जटिल बनाने और सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग कर चुनाव की निष्पक्षता को प्रभावित करने की है।

अखिलेश ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि लोकतंत्र में भाजपा का आचरण हर तरह से अमर्यादित और लोकलाज से परे हैं। भाजपा ऐसा राजनीतिक दल है जो सिर्फ चुनाव लड़ता है, विकास और जनहित से उसका तनिक भी लेना देना नहीं है। वहीं, संवैधानिक संस्थाओं को भाजपा सरकार ने जानबूझकर कमजोर किया है। जबकि पिछली समाजवादी सरकार ने बुनियादी ढांचों के विस्तार देने का काम किया था।

उन्होंने कहा कि भाजपा की रैलियों में सरकारी साधनों का पूरी तरह दुरुपयोग करने के बाद भी समाजवादी विजय रथ यात्रा का भाजपा मुकाबला नहीं कर सकी। सपा की सफल रैलियों से डरी भाजपा अब साजिशों में जुट गई है। एक समाजवादी रथ छह भाजपाई रथों पर भारी पड़ गया है।

पढ़ें: नई दिल्ली: अब रेस्टोरेंट में बैठकर नहीं खा सकेंगे खाना, केवल पैक कराने की अनुमति  

जनता का प्रबल समर्थन समाजवादी पार्टी को मिला है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अब समाजवादी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों सभी की जिम्मेदारी है कि बिना समय गंवाये घर-घर दर-दर पर समाजवादी पार्टी के लिए दस्तक दें। समाजवादी प्रत्येक से निवेदन करेंगे कि 2022 का चुनाव लोकतंत्र के साथ विकास के लिए भी हो रहा है। साथ ही समाजवादी पार्टी की जीत से ही खुशहाली और समृद्धि के रास्ते खुलेंगे।

संबंधित समाचार