मुरादाबाद : युवक ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। रविवार देर रात युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। उसका दो हिस्सों में बंटा शव सोमवार सुबह रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बीच युवक के परिजन पहुंच गए। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। बिलारी कोतवाली …

मुरादाबाद, अमृत विचार। रविवार देर रात युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। उसका दो हिस्सों में बंटा शव सोमवार सुबह रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बीच युवक के परिजन पहुंच गए। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

बिलारी कोतवाली क्षेत्र के गांव ढकिया नरु निवासी 22 वर्षीय अर्जुन सिंह मुरादाबाद की एक पीतल फर्म में काम करता था। रविवार को अवकाश होने के कारण वह घर पर ही था। दोपहर के समय वह बिना कुछ बताए घर से निकल गया। इसके बाद परिजन उसे तलाश करते रहे, मगर सुराग नहीं लगा। सोमवार को उसका शव मुरादाबाद-चंदौसी रेल लाइन पर ईसापुर गांव के पास मिला। उसका धड़ सिर से अलग था।

इससे माना जा रहा कि अर्जुन ने खुदकुशी की है। सूचना पर पहुंची पुलिस अज्ञात में शव का पंचनामा भरने की तैयारी कर रही थी, मगर तभी उसके परिजन पहुंच गए और शव की शिनाख्त अुर्जन सिंह के रूप में की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इंस्पेक्टर बिलारी सुनील कुमार ने बताया कि युवक ने आत्महत्या की है, इसलिए परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। युवक ने आत्महत्या क्यों की इसका फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है।

संबंधित समाचार