बरेली: बूस्टर डोज भी लगनी शुरू
अमृत विचार, बरेली। शासन के निर्देश पर सोमवार से स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना की बूस्टर डोज लगनी भी शुरू हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 43 हजार स्वास्थ्य कर्मचारी और फ्रंट लाइन वर्कर्स को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा है। को-मॉर्बिड यानि गंभीर बीमारियों से ग्रसित बुजुर्गों का भी डाटा भी विभाग तैयार कर …
अमृत विचार, बरेली। शासन के निर्देश पर सोमवार से स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना की बूस्टर डोज लगनी भी शुरू हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 43 हजार स्वास्थ्य कर्मचारी और फ्रंट लाइन वर्कर्स को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा है। को-मॉर्बिड यानि गंभीर बीमारियों से ग्रसित बुजुर्गों का भी डाटा भी विभाग तैयार कर रहा है।
इनको भी बूस्टर डोज पहले चरण में लगाई जाएगी
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि गाइडलाइन के अनुसार यह डोज उन्हीं को लगाई जाएगी जो कि पूर्व में कोविड की दोनों डोज से प्रतिरक्षित हों और वैक्सीनेशन कराए नौ माह का समय पूर्ण हो चुका हो।
महिला अस्पताल में चिकित्सा प्रभारी ने लगवाया पहला टीका
बूस्टर डोज लगने की शुरुआत होने के बाद अन्य स्वास्थ्य कर्मी भी वैक्सीनेशन के लिए आगे आएं, इसके लिए जिला महिला अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉ. यशवंत ने अस्पताल में बने केंद्र पर सबसे पहले बूस्टर डोज सोमवार सुबह करीब दस बजे लगवाई। जिसके बाद अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने भी टीका लगवाया।
पहले दिन कोविन एप ने दिया धोखा
सुबह से ही जिले में कई केंद्रों पर ऑनलाइन पंजीकरण करने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वजह थी कि तकनीकी खराबी के चलते लोगों के स्लॉट बुक नहीं हो सके। कई लोगों ने जिला प्रतिरक्षण अधिकारी से इस बाबत शिकायत भी की। हालांकि दोपहर 12 बजे तक एप ठीक प्रकार से काम करने लगा।
इसे भी पढ़ें-
बरेली: जेआरएम बजाज अस्पताल में कराएं मुफ्त वैक्सीनेशन
