कानपुर: कच्चे बिलों की सत्यता पर डीजीजीआई ने शिखर समूह प्रमुख से की पूछताछ
कानपुर। सोमवार को डीजीजीआई (गुड्स एंड सर्विस टैक्स इंटेलिजेंस महानिदेशालय) की अहमदाबाद टीम ने कानपुर में शिखर पान मसाला समूह के प्रमुख अनिल अग्रवाल और पवन मित्तल से कई घंटो तक पूछताछ की। सूत्रों की माने तो डीजीजीआई टीम ने अहमदाबाद में फर्जी बिलों के साथ शिखर पान मसाला पकड़े जाने के बाद यह कार्रवाई …
कानपुर। सोमवार को डीजीजीआई (गुड्स एंड सर्विस टैक्स इंटेलिजेंस महानिदेशालय) की अहमदाबाद टीम ने कानपुर में शिखर पान मसाला समूह के प्रमुख अनिल अग्रवाल और पवन मित्तल से कई घंटो तक पूछताछ की। सूत्रों की माने तो डीजीजीआई टीम ने अहमदाबाद में फर्जी बिलों के साथ शिखर पान मसाला पकड़े जाने के बाद यह कार्रवाई की है। बता दें कि अनिल अग्रवाल लायजनर हैं, जबकि पवन मित्तल फैक्ट्री सहित सभी कामकाज संभालते हैं।
कच्चे बिलों का हिसाब भी पवन मित्तल ही देखते हैं। इन दोनों लोगों को उनके ऑफिस से उठाया गया है। सूत्र यहां तक बताते हैं कि डीजीजीआई पूछताछ के बाद दोनों को गिरफ्तार भी कर सकती है। ध्यान रहे कि कानपुर में ही पीयूष जैन के घर से भी 200 करोड़ नकदी की बरामदगी हुई थी। उसके बाद से डीजीजीआई अहमदाबाद यूनिट ने अपनी जांच का दायरा बढ़ाया और एक बार फिर शहर की तरफ रुख किया। मामले में डीजीजीआई की टीम जल्द बड़ा खुलासा कर सकती है। खबर लिखे जाने तक डीजीजीआई की कार्रवाई जारी थी।
लविवि में “काफी विद वाइस चांसलर” पहल शुरू
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में ‘कॉफी विद वाइस चांसलर’ नामक पहल की शुरुवात की गयी। सोमवार को पहली बैठक में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय के साथ एक घंटे के सत्र में अंग्रेजी विभाग के छह छात्रों, जिनमे पीएचडी छात्र, एवं स्नातकोत्तर और स्नातक स्तर के छात्र सम्मिलित थे, ने विश्वविद्यालय के विभिन्न मुद्दों पर कुलपति जी के साथ कॉफी पर चर्चा की। यह अनौपचारिक बैठक परिसर में छात्रों को समर्पित डीएसडब्ल्यू भवन में हुई।
प्रवक्ता दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि ऐसी बैठकें छात्रों को सिस्टम के कामकाज से संबंधित अपने मुद्दों और विचारों के साथ सामने आने और परिणाम के प्रति अधिक जिम्मेदार महसूस करने में सक्षम बनाएगा। बैठक में आये छात्रों ने अपने विभाग के सामने एक लॉन विकसित करने में पहल करने और योगदान करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई थी।
यह भी पढ़ें:-परशुराम मंदिर परिसर में आठ दिन पहले अखिलेश का लगाया फरसा गिरा, भाजपा ने कसा तंज
