सीतापुर: अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक शातिर गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पिसावां/सीतापुर। थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की। पुलिस ने एक शातिर अपराधी को अवैध शस्त्र फैक्ट्री के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। पुलिस के अनुसार पकड़े गये युवक पर हत्या व हत्या के प्रयास जैसे कई केस दर्ज हैं। थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना …

पिसावां/सीतापुर। थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की। पुलिस ने एक शातिर अपराधी को अवैध शस्त्र फैक्ट्री के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। पुलिस के अनुसार पकड़े गये युवक पर हत्या व हत्या के प्रयास जैसे कई केस दर्ज हैं।

थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर एसएसआई सतीश चन्द्र, एसआई रमेशचन्द्र कनौजिया ने मय हमराही के थाना क्षेत्र के बिचपरिया निवासी कल्लू को उसके ही गांव के एक खंडहर पड़े मकान से गिरफ्तार कर उसके पास से दो तमंचा 315 बोर, एक अर्धनिर्मित एक बारह बोर तमंचा, दो बैरल अर्धनिर्मित 315 बोर जिस पर 8mm kf लिखा है।

एक खोखा 12 बोर बरामद हुआ। इसके अलावा भठ्ठी, हथौड़ी, छेनी सहित शस्त्र बनाने के सारे उपकरण मिले हैं। एसओ ने बताया कि पकड़े गये व्यक्ति पर पिसावां थाने पर हत्या व हत्या के प्रयास जैसे पांच केस दर्ज है। जिसे जेल भेजने की कार्यवाही की गयी।

दबंग काट ले गए ग्राम पंचायत के सरकारी पेड़

तालगांव, सीतापुर। कोतवाली इलाके की एक ग्राम पंचायत की सरकारी जमीन पर लगे दो दर्जन कीमती पेड़ो को दबंगो द्वारा चोरी से काट लिया गया। ग्राम प्रधान ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी है। तालगांव इलाके की ग्राम पंचायत ककरामऊ सरैया के प्रधान जितेंद्र कुमार ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि ग्राम ककरामऊ के पश्चिम पड़ी ग्राम पंचायत की जमीन में कई प्रकार के पुराने पेड़ लगे थे। पांच जनवरी की रात में गांव के ही कुछ दबंग लोगों ने मिलकर कटहल, सेमल, यूकेलिप्टस, जामुन, आम सहित लगभग 22 पेड़ चोरी से काट कर लकड़ी गायब कर दी। जानकारी होने पर प्रधान ने मौके पर जाकर पुलिस को सूचना दी।

आरोप है कि पुलिस ने दबंगों पर कोई कार्रवाई न करते हुए लकड़ी भरी ट्राली को जाने दिया। जिससे पुलिस की भी भूमिका संदिग्ध नजर आ रही है। इस बारे में एसएसआई कृष्ण चंद तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्रीय लेखपाल शैलेंद्र गुप्ता ने बताया कि मौके की जांच की है। वहां पर कुछ कटे हुए पेड़ों के अवशेष मौजूद हैं। घटना के बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। उच्च अधिकारी के निर्देश पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-परशुराम मंदिर परिसर में आठ दिन पहले अखिलेश का लगाया फरसा गिरा, भाजपा ने कसा तंज

संबंधित समाचार