बरेली: शादी तय कर सिपाही ने बनाए संबंध, अब तोड़ा रिश्ता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बारादरी की रहने वाली युवती का रिश्ता शहर के ही रहने वाले युवक के साथ कुछ समय पहले तय हुआ था। युवक पुलिस में सिपाही है। वर्तमान में उसकी तैनाती सीतापुर पुलिस लाइन में है। युवती का आरोप है कि रिश्ता पक्का होने के बाद सगाई में उसके परिवार ने लड़के को …

बरेली, अमृत विचार। बारादरी की रहने वाली युवती का रिश्ता शहर के ही रहने वाले युवक के साथ कुछ समय पहले तय हुआ था। युवक पुलिस में सिपाही है। वर्तमान में उसकी तैनाती सीतापुर पुलिस लाइन में है। युवती का आरोप है कि रिश्ता पक्का होने के बाद सगाई में उसके परिवार ने लड़के को पांच लाख रुपये नकद दिए थे।

इसके बाद उन दोनों में बातचीत होने लगी। सिपाही युवती को अपने साथ एक होटल में ले गया और उसके साथ संबंध बनाए। अब सिपाही उससे शादी करने से इनकार कर रहा है। युवती ने सोमवार को इसकी शिकायत एसएसपी ऑफिस पहुंचकर एसपी क्राइम से की है। एसपी क्राइम मुकेश कुमार ने आरोपी सिपाही के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

संबंधित समाचार