रामपुर: एसपी ने पुलिस बल के साथ शहर में किया पैदल मार्च

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। विधान सभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने सोमवार शाम को फोर्स के साथ शहर के सभी मोहल्लों में पैदल गश्त की। इस दौरान संदिग्ध वाहनों को रोककर चेकिंग की। इससे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया है। विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही प्रदेश भर में आचार संहिता लग …

रामपुर, अमृत विचार। विधान सभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने सोमवार शाम को फोर्स के साथ शहर के सभी मोहल्लों में पैदल गश्त की। इस दौरान संदिग्ध वाहनों को रोककर चेकिंग की। इससे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया है।

विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही प्रदेश भर में आचार संहिता लग गई है। जिसके बाद पुलिस महकमा भी अर्लट हो गया है। सोमवार शाम को पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल भारी पुलिस फोर्स, अर्धसैनिक बल, पीएसी व क्यूआरटी के साथ कानून व शांति व्यवस्था तथा आगामी विधान सभा चुनाव के दृष्टिगत नगर के थाना गंज क्षेत्र के अंगूरी बाग, दोमहला रोड, पुराना गंज, पक्का बाग, पीला तालाब चौकी होते हुए चौकी चौक तथा थाना कोतवाली के हाथी खाना, शाहबाद गेट, राजद्वारा, मिस्टन गंज, सर्राफा बाजार, पानदरीबा, मछली बाजार अलीगंज बेनजीर, कुण्डा चौकी क्षेत्र आदि जगह फ्लैग मार्च किया।

इस दौरान जगह-जगह संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों को रोककर चेक किया गया। रास्ते में राजनीतिक दलों से सम्बन्धित लगे पोस्टर हटवाए। आदर्श आचार संहिता का पालन करने, निर्भीक वातावरण में मतदान करने आदि की अपील की गई। साथ ही कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करने व कोविड की दोनों डोज लगवाने आदि की भी हिदायत दी गई। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर अनुज चौधरी, प्रभारी निरीक्षक थाना गंज,प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली आदि भी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार