रामपुर: 17 के बाद फिर हो सकती है तेज बारिश
रामपुर। पिछले चार में 36 मिमी. बारिश दर्ज की गई है। यह पिछले वर्ष जनवरी की औसत वर्षा 21.7 एमएम से अधिक है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 17 जनवरी के बाद एक बार फिर उत्तर भारत में तेज बारिश होगी। जबकि, पहाड़ी क्षेत्रों में हिमपात की संभावना जताई है। उत्तर भारत के इस सप्ताह …
रामपुर। पिछले चार में 36 मिमी. बारिश दर्ज की गई है। यह पिछले वर्ष जनवरी की औसत वर्षा 21.7 एमएम से अधिक है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 17 जनवरी के बाद एक बार फिर उत्तर भारत में तेज बारिश होगी। जबकि, पहाड़ी क्षेत्रों में हिमपात की संभावना जताई है। उत्तर भारत के इस सप्ताह में सर्दी बढ़ने के साथ कोहरे का असर रहेगा। मौसम वैज्ञानिक डा. उदय प्रताप शाही ने बताया कि इस सप्ताह उत्तर भारत के पहाड़ी और मैदानी राज्यों में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा।
पश्चिम विक्षोभ का प्रभाव उत्तर भारत पर नहीं पड़ेगा। हल्की उत्तर पश्चिम हवा के चलते रात के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। बताया कि उत्तर भारत अब सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पूरी तरह बाहर हो चुका है। सोमवार से मैदानी राज्यों में मौसम शुष्क है। रात होते ही कोहरे के विस्तार के लिए स्थिति अनुकूल है।
