राजधानी में टेंडर दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले को पुलिस ने दबोचा
लखनऊ। गाजीपुर थाना पुलिस ने टेंडर दिलाने के नाम पर फर्जी दस्तावेज का इस्तेमाल कर ठगी करने के मामले में फरार चल रहे ठग को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार ठग काशीनाथ तिवारी थाना गाजीपुर अंतर्गत इंदिरा नगर का रहने वाला है। पुलिस ने उसे तुलसी विहार में एक ओयो होटल से गिरफ्तार किया है। …
लखनऊ। गाजीपुर थाना पुलिस ने टेंडर दिलाने के नाम पर फर्जी दस्तावेज का इस्तेमाल कर ठगी करने के मामले में फरार चल रहे ठग को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार ठग काशीनाथ तिवारी थाना गाजीपुर अंतर्गत इंदिरा नगर का रहने वाला है। पुलिस ने उसे तुलसी विहार में एक ओयो होटल से गिरफ्तार किया है।
मामले की जानकारी देते हुए गाजीपुर थाना प्रभारी रामेश्वर कुमार ने बताया कि गत 26 नवंबर को गोरखपुर के सिनेमा रोड पुरदिलपुर निवासी राममुरारी आर्या ने टेंडर दिलाने के नाम पर फर्जी दस्तावेज पेश कर ठगी करने के आरोप में मूलत: कुशीनगर के कप्तानगंज थानांतर्गत मथौली गांव निवासी काशीनाथ तिवारी, उसके बेटों आशुतोष तिवारी व शुभनारायण तिवारी, मीना तिवारी व उसके चाचा सुनील पांडेय के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।
पुलिस कई दिनों काशीनाथ तिवारी को खोज रही थी। सोमवार को गुप्त सूचना मिलने पर उसे तुलसी विहार में एक ओयो होटल से गिरफ्तार किया गया।
अयोध्या: अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए कसा जा रहा शिकंजा, अपडेट हो रही टॉप-10 सूची
विधानसभा चुनाव की तिथियां जैसे-जैसे नजदीक आ रही हैं। वैसे-वैसे अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए शिकंजा कसा जा रहा है। एसएसपी ने मंगलवार को निर्देश दिया कि टॉप-10 अपराधियों की सूची को अपडेट करते हुए नये अप़राधियों को उसमें शामिल किया जाए। एसएसपी शैलेश कुमार पांडे ने जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी व अन्य अधिकारी और कर्मचारियों के साथ बैठक की।
पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- अयोध्या: अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए कसा जा रहा शिकंजा, अपडेट हो रही टॉप-10 सूची
