मकर संक्रांति पर हरिद्वार में गंगा स्नान नहीं कर पाएंगे श्रद्धालु, बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते लिया गया फैसला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरिद्वार। देश में 14 तारीख को मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन पवित्र नदी गंगा में  स्नान और दान का महत्व होता है। इस बार कोरोना की तीसरी लहर पैर पसार लिया है। इसे देखते हुए तीर्थ नगरी हरिद्वार में मकर सक्रांति के दिनगंगा स्नान पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह निर्णय जिला निर्वाचन …

हरिद्वार। देश में 14 तारीख को मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन पवित्र नदी गंगा में  स्नान और दान का महत्व होता है। इस बार कोरोना की तीसरी लहर पैर पसार लिया है। इसे देखते हुए तीर्थ नगरी हरिद्वार में मकर सक्रांति के दिनगंगा स्नान पर प्रतिबंध लगा दिया है।

यह निर्णय जिला निर्वाचन अधिकारी और जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने करोना और नए वेरिएंट ओमीक्रोन के खतरे को दिखते हुए लिया है। इस आदेश के साथ हर की पौड़ी क्षेत्र पर बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के साथ-साथ स्थानीय लोगों के प्रवेश पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। जिलाधिकारी ने ये भी कहा है कि आदेश न मानने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े-

कोरोना का कहर: दिल्ली में सभी प्राइवेट दफ्तरों को बंद करने का आदेश, DDMA ने जारी किए सख्त दिशा निर्देश

संबंधित समाचार