यूरोपीय संसद के अध्यक्ष डेविड सासोली का निधन, 65 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाशिंगटन। यूरोपीय संसद के अध्यक्ष डेविड सासोली का इटली के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनके प्रवक्ता ने मंगलवार को ट्वीट करके यह जानकारी दी। प्रवक्ता रॉबर्टो कुइलो ने ट्वीट में बताया कि इटली के उत्तर-पूर्वी शहर एवियानो में सोमवार देर रात एक बजकर 15 मिनट पर सासोली का निधन हो गया। ट्वीट में …

वाशिंगटन। यूरोपीय संसद के अध्यक्ष डेविड सासोली का इटली के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनके प्रवक्ता ने मंगलवार को ट्वीट करके यह जानकारी दी। प्रवक्ता रॉबर्टो कुइलो ने ट्वीट में बताया कि इटली के उत्तर-पूर्वी शहर एवियानो में सोमवार देर रात एक बजकर 15 मिनट पर सासोली का निधन हो गया।

ट्वीट में अन्य कोई जानकारी नहीं दी गई। कुइलो ने एक दिन पहले एक बयान में बताया था कि सासोली को रोग-प्रतिरोधी प्रणाली संबंधी परेशानी के बाद 26 दिसंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुइलो ने बयान में कहा था, ” रोग-प्रतिरोधी प्रणाली संबंधी गंभीर परेशानी के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना जरूरी थी।” सासोली (65) को 2009 में पहली बार यूरोपीय संसद का अध्यक्ष चुना गया था। 2014 में वह संसद के उपाध्यक्ष चुने गए थे।

सांसदों के इस महीने के अंत में अपना नया अध्यक्ष नियुक्त करने के लिए मतदान करने का निर्णय करने के बाद उन्होंने फिर से चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया था। यूरोपीय संसद का मुख्यालय फ्रांस के स्ट्रासबर्ग में है। यह यूरोपीय संघ के 45 करोड़ नागरिकों का प्रतिनिधित्व करता है और खुद को ”यूरोपीय लोकतंत्र का हृदय” बताता है। यह यूरोपीय संघ की सात शाखाओं में से एक है और इसके 700 से अधिक सदस्य हैं।

संबंधित समाचार