बहराइच: जिला मजिस्ट्रेट ने 13 अपराधियों को किया जिला बदर
बहराइच। यूपी चुनाव से पहले जिला प्रशासन की ओर से अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाई की जा रही है। जिला मजिस्ट्रेट ने 13 अपराधियों को जिला बदर कर दिया है। जबकि छह अपराधियों को छह माह तक माह में दो बार उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन सख्त बना …
बहराइच। यूपी चुनाव से पहले जिला प्रशासन की ओर से अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाई की जा रही है। जिला मजिस्ट्रेट ने 13 अपराधियों को जिला बदर कर दिया है। जबकि छह अपराधियों को छह माह तक माह में दो बार उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन सख्त बना हुआ है।
निष्पक्ष एंव शान्तिपूर्ण वातावरण चुनाव सम्पन्न कराये जाने तथा विधि व्यवस्था एवं लोक परिशान्ति सहित लोक व्यवस्था व जनसुरक्षा कायम रखने के उद्देश्य से जिला मजिस्ट्रेट डॉ. दिनेश चन्द्र ने अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्य वाई की है। जिला मजिस्ट्रेट ने 13 अपराधियों के विरूद्ध गुंडा एक्ट के तहत जिला बदर की कार्यवाई की गई है।
जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी निर्देश के अनुसार थाना पयागपुर अन्तर्गत ग्राम झाला तरहर निवासी प्रहलाद उर्फ दंगी पुत्र पुत्ती, अजय कुमार पुत्र राम सुरेश उर्फ सुरेश एवं अरूण कुमार उर्फ छैलू उर्फ विजय कुमार पुत्र राम सुरेश उर्फ सुरेश, थाना सुजौली के ग्राम हज़ारीपुरवा कारीकोट निवासी जवाहर पुत्र राम लाल, थाना हरदी के ग्राम ग्राम गरेठी गुरूदत्त सिंह हाल पता राजी चौराहा निवासी सुरेश उर्फ गोगे सिंह पुत्र रामहर्ष उर्फ राम हरख सिंह, ग्राम महाराजगंज जोत चांदपारा निवासी यावर पुत्र हाजी मकबूल एवं ग्राम तिवारीपुरवा बहोरिकापुर निवासी मदनलाल उर्फ मदन तिवारी पुत्र रवीश चन्द्र, थाना कोतवाली नानपारा के ग्राम मानिकपुर निवासी लल्लन उर्फ सलीम खां पुत्र बुधई, थाना रूपईडीहा के जमोग बाजार निवासी मनोज कुमार विश्वास पुत्र नील रतन विश्वास, थाना मटेरा के ग्राम दर्जिनपुरवा निवासी छबबन पुत्र इब्राहीम व ग्राम लखैया मोहरबा निवासी छबबन पुत्र हसमत, थाना मोतीपुर के ग्राम बंजारनटांडा दा. बलसिंहपुर निवासी अरविन्द पुत्र रामनाथ तथा थाना नवाबगंज के कस्बा नवाबगंज निवासी पुत्ती उर्फ मोहम्मद अहमद पुत्र मैनुद्दीन को 06 माह के जिला बदर किया गया है।
डीएम ने बताया कि इसके अलावा थाना रिसिया अन्तर्गत ग्राम कटिलियाभूप सिंह निवासी लवन्डऊ उर्फ अमानत अली पुत्र जाकिर अली व अलिया बुलबुल निवासी युसुफ पुत्र मक्का, थाना सुजौली के भैसाबुढ़ना जंगल गुलरिहा निवासी गंगाराम पुत्र हंसराज, थाना मोतीपुर के पुरैना रघुनाथपुर निवासी संजीव पुत्र दशरथ, थाना जरवलरोड के ग्राम हरचन्दा निवासी आबिद उर्फ कल्लू पुत्र हासिम व माजिद उर्फ चांद बाबू पुत्र मोहम्मद हशिम जिला मजिस्ट्रेट द्वारा निर्देश दिया गया है कि अपने से सम्बन्धित थाने में आगामी छः माह तक प्रत्येक माह की 15 व 30 तारीख को उपस्थिति दर्ज कराना सुनिश्चित करेंगे।
यह भी पढ़ें:-इमरान खान ने एक बार फिर दोहराई अपनी बात, कहा- मेरी सरकार और सेना के बीच कोई तकरार नहीं
