रायबरेलीः समाजवादी अधिवक्ता सभा ने सीएमएस पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग
रायबरेली। समाजवादी अधिवक्ता सभा की ओर से जिला निर्वाचन अधिकारी व मुख्य चुनाव आयुक्त को एक ज्ञापन दिया गया है। ज्ञापन में समाजवादी अधिवक्ता सभा की ओर से यह मांग की गई है कि सीएमएस के पद पर तैनात की गई अनीता साहू के द्वारा भारतीय जनता पार्टी का एजेंट बन कर काम किया जा …
रायबरेली। समाजवादी अधिवक्ता सभा की ओर से जिला निर्वाचन अधिकारी व मुख्य चुनाव आयुक्त को एक ज्ञापन दिया गया है। ज्ञापन में समाजवादी अधिवक्ता सभा की ओर से यह मांग की गई है कि सीएमएस के पद पर तैनात की गई अनीता साहू के द्वारा भारतीय जनता पार्टी का एजेंट बन कर काम किया जा रहा है।
असल में सीएमएस नीता साहू ने अपनी नियुक्ति के दिन भारतीय जनता पार्टी का झंडा लगी हुई कार से आई थीं। कार में लक्ष्य 2022 लिखा हुआ है और उनकी फोटो लगी हुई थी।
समाजवादी अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट गोविंद चौहान ने ज्ञापन के माध्यम से मुख्य चुनाव आयुक्त व जिला निर्वाचन अधिकारी से मांग की है की आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा वर्तमान समय सुनीता साहू के ऊपर दर्ज किया जाना चाहिए जिससे आदर्श आचार संहिता का पालन हो सके। इस मौके पर यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष फहीम अहमद, यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव अखिलेश माही, युवजनसभा के जिला महासचिव देवेंद्र सिंह, विभव यादव आदि मौजूद रहे।
रायबरेली: गर्भवती व धात्री के लिए कोविड का टीका पूरी तरह सुरक्षित
रायबरेली। गर्भवती और धात्री महिलाओं के लिए कोविड का टीका पूरी तरह सुरक्षित है। गर्भवती की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है ऐसे में उन्हें संक्रमण से सुरक्षित बनाना बहुत जरूरी होता है इसलिए गर्भवती को कोविड का टीका अवश्य लगवाना चाहिए। शोध में भी यह निष्कर्ष सामने आए हैं कि कोविड टीकाकरण से गर्भवती के संभावित जोखिम में कमी आती है और यह गर्भवती और धात्री के लिए पूर्णतया सुरक्षित है। यह बात मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा वीरेंद्र सिंह ने कही है। बताया गया कि जिले में लगभग 31 ,000 गर्भवती ने कोविड का टीका लगवाया है।
यह भी पढ़ें:-एएफसी महिला एशिया कप के लिये भारत की 23 सदस्यीय टीम घोषित, 20 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
