अयोध्या: बीजेपी ने शुरू किया लाभार्थी संपर्क अभियान, दिलाई सदस्यता
अयोध्या। यूपी चुनाव नजदीक हैं, इसको देखते हुए भाजपा ने संपर्क अभियान शुरू कर दिया है। बीजेपी ने मंगलवार को लाभार्थी सम्पर्क अभियान शुरू किया। इस मौके पर बीजेपी के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने लाभार्थियों से संपर्क किया। उनका रोली तिलक लगाकर अभिवादन किया गया। वहीं मिस्ड कॉल से सदस्यता दिलाई गई और साथ में …
अयोध्या। यूपी चुनाव नजदीक हैं, इसको देखते हुए भाजपा ने संपर्क अभियान शुरू कर दिया है। बीजेपी ने मंगलवार को लाभार्थी सम्पर्क अभियान शुरू किया। इस मौके पर बीजेपी के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने लाभार्थियों से संपर्क किया। उनका रोली तिलक लगाकर अभिवादन किया गया। वहीं मिस्ड कॉल से सदस्यता दिलाई गई और साथ में सेल्फी भी ली गई।
सांसद लल्लू सिंह ने की लाभार्थियों से मुलाकात
करियप्पा मंडल के अम्बेडकरनगर वार्ड बूथ संख्या-31 में सांसद लल्लू सिंह ने लाभाथियों से मुलाकात की। इस मौके पर बूथ संख्या-30 में महानगर जिलाध्यक्ष अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, विधायक वेद गुप्ता ने अयोध्या मण्डल के ऋणमोचन घाट में शक्तिकेन्द्र तुलसीकन्या आदि में सम्पर्क किया। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने भी अलग-अलग बूथों पर लाभाथियों से सम्पर्क कर अभियान की शुरुआत की।
पढ़ें: अयोध्या: भाजपा पार्षदों ने नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोला, बोले- बढ़े टैक्स से चुनाव में होगा नुकसान
अंतिम व्यक्ति के उत्थान की नीति पर चल रही भाजपा : रोली
इस दौरान सांसद लल्लू सिंह कहा कि जनकल्याणकारी सरकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से जनता में उत्साह का माहौल है। सभी का बिना भेदभाव विकास किया गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने कहा दीनदयाल उपाध्याय के अंतिम व्यक्ति के उत्थान की नीति पर पार्टी लगातार आगे बढ़ रही है।
महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि अयोध्या का उसकी गरिमा और महिमा के अनुसार विकास हो रहा है। वहीं मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि महानगर के 4 मडंल, 56 सेक्टर व 414 बूथों पर भाजपा का लाभार्थी सम्पर्क अभियान चलाया जाएगा। प्रत्येक वार्ड में 5-5 महिला व पुरूषों की अलग-अलग टोली बनाई गई है।
इस दौरान शैलेन्द्र कोरी, परमानंद मिश्र, प्रतीक श्रीवास्तव, राम कुमार सिंह, रवि सोनकर, बाल कृष्ण वैश्य, आलोक द्विवेदी, नंद कुमार सिंह, लाभार्थी प्रमुख पुरूष सुनील यादव व लाभार्थी प्रमुख महिला मंजू गुप्ता आदि ने जनसम्पर्क किया।
