मुरादाबाद : तमंचे के बल पर सराफ से साढ़े पांच लाख की लूट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े सराफ से तमंचे के बल पर साढ़े पांच लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवर लूट लिए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। दिनदहाड़े लूट की सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने बदमाशों की तलाश भी की मगर सफलता नहीं मिली। पीड़ित …

मुरादाबाद,अमृत विचार। बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े सराफ से तमंचे के बल पर साढ़े पांच लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवर लूट लिए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। दिनदहाड़े लूट की सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने बदमाशों की तलाश भी की मगर सफलता नहीं मिली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की हरथला रेलवे कॉलोनी में रहने वाले अक्षय वर्मा की लोधीपुर में बालाजी ज्वैलर्स के नाम से आभूषणों की दुकान है। रोजाना की भांति मंगलवार सुबह भी वह बाइक से दुकान पर जा रहे थे। लगभग 11 बजे बिशनपुर रेलवे क्रॉसिंग पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनकी बाइक को लात मार दी। इससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। वह कुछ कह पाते, इससे पहले ही एक बदमाश बाइक से उतरा और उनकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया। शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देते हुए करीब साढ़े पांच लाख रुपये मूल्य के आभूषणों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। सब कुछ इतनी जल्दी में हुआ कि वह कुछ समझ नहीं सके।

घटना से सहमे अक्षय कुछ देर के लिए तो सुधबुध ही खो बैठे। इसके बाद उन्होंने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर सिविल लाइंस आरपी सिंह पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पीड़ित से पूछताछ की। इसके बाद घटना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। उन्होंने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़ित की तहरीर पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका