सीतापुर: खड़ी ट्रॉली से टकराई बाइक, हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत
तंबौर, सीतापुर। थाना क्षेत्र में लहरपुर-तंबौर मार्ग पर सोमवार की देर रात हुए सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई शुरू कर दी …
तंबौर, सीतापुर। थाना क्षेत्र में लहरपुर-तंबौर मार्ग पर सोमवार की देर रात हुए सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई शुरू कर दी है। तंबौर इलाके के खमरिया मजरा हजरतपुर गांव निवासी सुमित वर्मा 23 अपने चचेरे भाई दीपेश वर्मा 22 के साथ बाइक से कहीं जा रहा था।
इस बीच तंबौर इलाके में लहरपुर मार्ग पर जिंदबाबा मजार के पास एक खड़ी ट्राली में बाइक सवार दोनों युवक टकरा गए थे। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जानकारी होने पर लोगों ने दोनों युवकों को सीएचसी तंबौर पहुंचाया, जहां दीपेश की मौत हो गई, जबकि सुमित को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर किया था। जिला अस्पताल ले जाते समय सुमित की भी मौत हो गई। हादसे की खबर पाकर दोनों मृतकाें के परिवारीजन व पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस का कहना है कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
दबंग काट ले गए ग्राम पंचायत के सरकारी पेड़
तालगांव, सीतापुर। कोतवाली इलाके की एक ग्राम पंचायत की सरकारी जमीन पर लगे दो दर्जन कीमती पेड़ो को दबंगो द्वारा चोरी से काट लिया गया। ग्राम प्रधान ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी है। तालगांव इलाके की ग्राम पंचायत ककरामऊ सरैया के प्रधान जितेंद्र कुमार ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि ग्राम ककरामऊ के पश्चिम पड़ी ग्राम पंचायत की जमीन में कई प्रकार के पुराने पेड़ लगे थे।
पांच जनवरी की रात में गांव के ही कुछ दबंग लोगों ने मिलकर कटहल, सेमल, यूकेलिप्टस, जामुन, आम सहित लगभग 22 पेड़ चोरी से काट कर लकड़ी गायब कर दी। जानकारी होने पर प्रधान ने मौके पर जाकर पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि पुलिस ने दबंगों पर कोई कार्रवाई न करते हुए लकड़ी भरी ट्राली को जाने दिया। जिससे पुलिस की भी भूमिका संदिग्ध नजर आ रही है।
यह भी पढ़ें:-रायबरेली: कोरोना की बढ़ी रफ्तार, एक दिन में मिले 75 संक्रमित
