मुरादाबाद : आढ़ती संदीप के अपहरण मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, साजिशकर्ता पहले ही जा चुका है जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइंस पुलिस ने आढ़ती संदीप थरेजा के अपहरण में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने वह स्कार्पियो भी बरामद की है, जिससे व्यापारी का अपहरण किया गया था। पकड़े गए चारों आरोपियों पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। घटना का खुलासा …

मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइंस पुलिस ने आढ़ती संदीप थरेजा के अपहरण में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने वह स्कार्पियो भी बरामद की है, जिससे व्यापारी का अपहरण किया गया था। पकड़े गए चारों आरोपियों पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

घटना का खुलासा करते हुए एएसपी/सीओ सिविल लाइंस सागर जैन ने बताया कि 30 दिसंबर की सुबह रामगंगा विहार निवासी आढ़ती संदीप थरेजा का अपहरण किया गया था। जब वह सब्जी मंडी जा रहे थे तो पीएमएस स्कूल के पास सफेद स्कार्पियो में सवार चार-पांच बदमाशों ने उन्हें जबरन कार में डाल लिया था। उनकी पत्नी मीना थरेजा उर्फ अमृता ने चार लोगों को नामजद कर आठ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

पुलिस ने उसी दिन नामजदों को हिरासत में ले लिया था। पुलिस का दबाव पड़ने पर अपहरणकर्ता 36 घंटे बाद एक जनवरी को संदीप को आगरा के आईएसबीटी रोडवेज बस अड्डे पर छोड़कर फरार हो गए थे। घटना के मुख्य साजिशकर्ता रामचंद्र सैनी को पुलिस ने एक जनवरी को ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही थी।

सागर जैन ने बताया कि अपहरण के पीछे मझोला सब्जी मंडी आढ़त को लेकर चक्कर की मिलक निवासी रामचंद्र से विवाद था। इससे पूछताछ, साक्ष्यों व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मंगलवार को पुलिस ने घटना में शामिल रामचंद्र के भाई बब्लू, चक्कर की मिलक के ही बहादुर पुत्र भीमसैन और मुखिया उर्फ मुकेश पुत्र बब्बू व भोजपुर थानाक्षेत्र के गांव दादूपुर निवासी जसकरन पुत्र अंग्रेज सिंह को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। एसएसपी ने चारों बदमाशों की गिरफ्तारी पर 20-20 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की थी।

टीम में यह रहे शामिल
इंस्पेक्टर सिविल लाइंस रवींद्र प्रताप सिंह, अपराध निरीक्षक अवध बिहारी, एसआई ललित चौधरी, एसआई सुधीर कुमार व मुख्य आरक्षी गजेंद्र सिंह।

संबंधित समाचार