संभल में चार पुलिसकर्मी सहित 30 पॉजिटिव मिले, संख्या 365 हुई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल,अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को पुलिस लाइन में तैनात चार पुलिसकर्मियों समेत 30 लोग संक्रमित मिले हैं। जिसको लेकर विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों का सैंपल लेने में जुट गई …

संभल,अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को पुलिस लाइन में तैनात चार पुलिसकर्मियों समेत 30 लोग संक्रमित मिले हैं। जिसको लेकर विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों का सैंपल लेने में जुट गई है।

सर्विलांस अधिकारी डॉ. मनोज चौधरी ने बताया कि मंगलवार को 30 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिनमें पुलिस लाइन में तैनात चार कर्मी पॉजिटिव पाये गये हैं। वहीं बबराला स्थित यारा फर्टिलाइजर के सात, सीएचसी में तैनात एक डॉक्टर, शहर के अलग अलग मोहल्लों के 10 लोग सहित सिरसी निवासी एक महिला और सीएमओ कार्यालय में तैनात एक कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही अन्य छह लोगों संक्रमित मिले हैं। जिले में संक्रमितों की संख्या 365 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों के सैंपल लेने में जुटी है।

एल-टू सेंटर में संक्रमित को कराया जा रहा भर्ती
संभल। डॉक्टर मनोज चौधरी ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या को बढ़ते देख जिला अस्पताल में बनाये गए एल-टू सेंटर में संक्रमितों को भर्ती कराया जा रहा है। सेंटर में पहला कोरोना संक्रमित मरीज भर्ती किया गया है। जिसका उपचार किया जा रहा है।

संबंधित समाचार