बिजनौर : पंखे से लटककर युवक ने की आत्महत्या
चांदपुर/बिजनौर। थाना क्षेत्र के एक युवक ने पंखे से लटका आत्महत्या कर ली। युवक की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना क्षेत्र के मोहल्ला पतियापाड़ा के संत नगर इलाके के रहने वाले मुकेश को घर में …
चांदपुर/बिजनौर। थाना क्षेत्र के एक युवक ने पंखे से लटका आत्महत्या कर ली। युवक की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के मोहल्ला पतियापाड़ा के संत नगर इलाके के रहने वाले मुकेश को घर में अकेला छोड़कर परिवार के लोग खेत पर काम करने गए थे। दोपहर जब परिजन घर पहुंचे ओर उन्होंने घर में कमरे मे सौ रहे बेटे का दरवाजा खटखटाया। तो उसने दरवाजा नहीं खोला। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो युवक का शव पंखे से लटका हुआ था।
सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने पंखे से लटके मुकेश के शव को नीचे उतरवाया । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार के अनुसार घटना के पीछे पारिवारिक कलह बताई जा रही है।
