बरेली: मौसम हुआ साफ तो बस अड्डों पर लौटी रौनक
अमृत विचार, बरेली। लगातार बारिश के बाद मंगलवार को मौसम साफ हुआ तो बस अड्डों पर रौनक लौट आई। यात्रियों के बढ़ने के बाद दिल्ली, लखनऊ और अन्य रूटों पर रोडवेज बसें दौड़नी शुरू हो गईं। पुराना रोडवेज बस अड्डे पर मुरादाबाद के लिए बसें न मिलने पर कई घंटे तक यात्रियों को परेशान होना …
अमृत विचार, बरेली। लगातार बारिश के बाद मंगलवार को मौसम साफ हुआ तो बस अड्डों पर रौनक लौट आई। यात्रियों के बढ़ने के बाद दिल्ली, लखनऊ और अन्य रूटों पर रोडवेज बसें दौड़नी शुरू हो गईं। पुराना रोडवेज बस अड्डे पर मुरादाबाद के लिए बसें न मिलने पर कई घंटे तक यात्रियों को परेशान होना पड़ा। पिछले चार दिन लगातार हुई बारिश ने एक तरफ जहां लोगों का घर से निकलना दुश्वार कर दिया था।
दूसरी ओर बरेली के रोडवेज डिपो पर भी इसका काफी असर देखने को मिला। पूरे परिसर में इक्का-दुक्का ही यात्री नजर आए। रोडवेज बसों में भी करीब 10 से 15 यात्री ही बैठे दिखते थे। मंगलवार को जब मौसम साफ होने के बाद धूप खिली तो शहर के पुराना और सेटेलाइट बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ नजर आई। जिसके बाद बसों के संचालन को भी यात्रियों की संख्या के हिसाब से बड़ा दिया गया।
मुरादाबाद के लिए 3 से 6 बजे तक नहीं मिलीं बसें
पुराने रोडवेज बस अड्डे पर दोपहर 3 बजे से लेकर शाम छह बजे तक यात्री मुरादाबाद जाने वाली बस का इंतजार करते रहे। मुरादाबाद की बस न होने की शिकायत अधिकारियों के पास पहुंची। उसके बाद आनन-फानन बसों को भेजा गया। बस आने के बाद सीट को लेकर मारामारी हुई।
