कानपुर: भाजपा ब्लॉक प्रमुख 40 ग्राम प्रधान व 80 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ बसपा में शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। बिठूर के विकासखंड बिधनू के ब्लॉक प्रमुख अरुण कोरी अपने 40 ग्राम प्रधान और 80 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ सामूहिक रूप से भाजपा पार्टी को छोड़कर बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी रमेश सिंह यादव के समर्थन में आ गए। उनके इस तरह से पार्टी छोड़ने पर विधानसभा चुनाव पहले भारतीय पार्टी को उन्होंने …

कानपुर। बिठूर के विकासखंड बिधनू के ब्लॉक प्रमुख अरुण कोरी अपने 40 ग्राम प्रधान और 80 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ सामूहिक रूप से भाजपा पार्टी को छोड़कर बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी रमेश सिंह यादव के समर्थन में आ गए। उनके इस तरह से पार्टी छोड़ने पर विधानसभा चुनाव पहले भारतीय पार्टी को उन्होंने एक बड़ा झटका दिया है।

पार्टी को छोड़ कर बसपा में रमेश सिंह यादव के समर्थन में आये ब्लॉक प्रमुख अरुण कोरी ने बताया कि भाजपा जैसा कहती है वैसा करती नहीं है। भाजपा के शासन में हम लोग अपने आप को उपेक्षित और दबा हुआ महसूस कर रहे थे। वह दूसरी और बसपा शासनकाल में सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के आधार पर कार्य होता था, इसलिए हम लोगों ने भाजपा को छोड़कर बसपा के बिठूर विधानसभा से जिताने का संकल्प लिया है।

उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार में विधानसभा का कोई विकास नहीं हुआ आए दिन सड़क दुर्घटना में लोगों की जान जाती रही है। बिजली, पानी व सड़क जैसी मूलभूत आवश्यकताओं के पूरा न होने पर हम लोगों ने भाजपा पार्टी को छोड़कर विकास के लिए बसपा के हाथों को मजबूत करने का संकल्प लिया है। जिला पंचायत सदस्य कटारा से सोनी पासवान के प्रति सोनू पासी ने बसपा के रमेश सिंह यादव का माला पहना कर समर्थन किया।

इस मौके पर प्रमुख रूप से विवेक साहू प्रधान हाजीपुर, नत्थू दिवाकर प्रधान बिधनू, अनुज प्रधान सपई, रवि तिवारी, अनिल गुप्ता ,अमर सिंह यादव, शिवप्रताप, कर्मेंद्र मुनेश प्रधान, राम पांडे, राम नरेश यादव प्रधान, योगेंद्र चौहान, वीर सिंह यादव, सुरेश यादव, दिनेश यादव, मनफूल प्रजापति, सुफियान बीडीसी, सुनील कुशवाहा, बीडीसी, रंजन पासी बीडीसी कठारा व मीडिया प्रभारी राजेंद्र दिवाकर समेत तमाम बसपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-IND vs SA : 223 रन पर ऑलआउट हुई टीम इंडिया, विराट कोहली शतक से चूके, रबाडा ने लिए 4 विकेट

संबंधित समाचार