लखनऊ: यात्रियों की कमी से आपस में ही भिड़ रहे चालक, हो रही मारामारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यात्रियों की कमी के चलते रोडवेज के चालक आपस में भिड़ रहे हैं। अपनी बसों में यात्रियों को बिठाने को लेकर आए दिन एक-दूसरे से मारपीट कर रहे हैं। राजधानी के सभी बस अड्डों पर इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। बस अड्डों पर तैनात स्टेशन इंचार्ज आए दिन चालकों में समझौता …

लखनऊ। यात्रियों की कमी के चलते रोडवेज के चालक आपस में भिड़ रहे हैं। अपनी बसों में यात्रियों को बिठाने को लेकर आए दिन एक-दूसरे से मारपीट कर रहे हैं। राजधानी के सभी बस अड्डों पर इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। बस अड्डों पर तैनात स्टेशन इंचार्ज आए दिन चालकों में समझौता करा रहे हैं। मामला यहीं तक सीमित नहीं है, यात्रियों के लालच में अन्य शहरों से आने वाली रोडवेज बसें यात्रियों को बस अड्डे के बाहर से ले रवाना हो जा रही हैं।

कोरोना संक्रमण के चलते कम मिल रहे यात्री

दरअसल, कोरोना के चलते बस अड्डों पर जुटने वाली भीड़ कम हो गई है। ऐसे में चालक बसों में यात्रियों को आवाज देकर बिठाने का मजबूर हैं। रोडवेज के अधिकारियों के अनुसार बस अड्डे पर यदि एक ही रूट की दो बसें आ जाती है तो फिर चालकों में यात्रियों को लेकर कहा-सुनी शुरू हो जाती है। 30 फीसदी से कम यात्री होने पर बस ले नहीं जा सकते और संविदा चालकों को वेतन तब तक नहीं बनेगा जब तक बस नहीं चलेगी। ऐसे में ये ही कारण है रोडवेज चालक आपस में ही लड़ रहे हैं।

पढ़ें: लखनऊ: बंद गैराजों से लाखों की चोरी करने वाला शातिर चोर गैंग गिरफ्तार

संविदा चालकों को प्रति किमी. के अनुसार भुगतान किया जाता है। ऐसे में अपने वेतन के लालच में चालक यात्रियों को एक-दूसरे से छीन रहे हैं। यात्रियों के चलते ही इन चालकों में आए दिन नोंक-झोंक के मामले सामने आ रहे हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव बोस के अनुसार यात्रियों की कमी के चलते इस तरह के मामले हो रहे हैं। चालकों को समझा कर रूट पर रवाना किया जा रहा है।

संबंधित समाचार