बिना अनुमति के जिला मुख्यालय न छोड़े अफसर, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जारी किया निर्देश
लखनऊ। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईसी) अजय कुमार शुक्ला ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर निर्देश जारी करते हुए कहा कि जिलों के पुलिस अधीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी बिना अनुमति के मुख्यालय न छोड़े। इस संबंध में उन्होंने मुख्य सचिव, गृह सचिव, डीजीपी समेत सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है। प्रदेश के सभी पुलिस महानिरीक्षकों, …
लखनऊ। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईसी) अजय कुमार शुक्ला ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर निर्देश जारी करते हुए कहा कि जिलों के पुलिस अधीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी बिना अनुमति के मुख्यालय न छोड़े। इस संबंध में उन्होंने मुख्य सचिव, गृह सचिव, डीजीपी समेत सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है। प्रदेश के सभी पुलिस महानिरीक्षकों, उप पुलिस महानिरीक्षकों, मंडलायुक्तों को भी इस संबंध में निर्देश जारी किया गया है। इसके अलावा मुख्य निर्वाचन अधिकारी से ही अग्रिम सूचना तक अवकाश की अनुमति लेने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके अलावा मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आदर्श आचार संहिता को सुनिश्चित कराने के लिए सार्वजनिक व निजी स्थानों से 10,56,517 प्रचार-प्रसार सामग्री हटायी गयी तथा 47,298 अन्य मामलों में कार्रवाई की गयी। आबकारी एवं पुलिस विभाग द्वारा अब तक करीब 83 लाख रूपये से अधिक मूल्य की शराब जब्त की गयी हैं। नारकोटिक्स विभाग ने करीब डेढ़ करोड़ रूपये से अधिक मूल्य का गांजा जब्त किया।
यह भी पढ़ें:-यूपी चुनाव : ‘रामपुर खास’ सीट पर है 41 सालों से प्रमोद तिवारी का कब्जा, क्या ‘मोना’ लगाएंगी जीत की हैट्रिक!
उन्होंने बताया कि पुलिस, आयकर, आबकारी एवं नारकोटिक्स विभाग द्वारा कार्यवाही की जा रही है, जिसमें पुलिस विभाग द्वारा अब तक 1,30,248 शस्त्र जमा कराये गये जबकि 51 शस्त्र लाइसेंस जब्त और 190 लाइसेंस को निरस्त किया गया है। इसी प्रकार सीआरपीसी के तहत 3,51,963 लोगों को पाबन्द किया गया। पांच लोगों के विरूद्ध विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करायी गयी। पुलिस विभाग द्वारा 898 शस्त्र, 769 कारतूस, 160 विस्फोटक एवं 8 बम बरामद किये गये।
यह भी पढ़ें:-रामपुर: टांडा में चुनाव प्रचार कर रहे 73 सपाइयों पर मुकदमा, 23 नामजद, 4 गिरफ्तार
