प्रदेश में भाजपा की नैया डूब रही है : कांग्रेस
लखनऊ। श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के पद से इस्तीफा देने पर प्रदेश कांग्रेस ने कहा कि भाजपा की चुनावी नैया डूब रही है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता उमा शंकर पांडेय ने कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री आदित्यनाथ की भाजपा सरकार बड़े-बड़े दावे कर रही है वहीं दूसरी तरफ उनके मंत्री छोड़कर जा रहे हैं। …
लखनऊ। श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के पद से इस्तीफा देने पर प्रदेश कांग्रेस ने कहा कि भाजपा की चुनावी नैया डूब रही है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता उमा शंकर पांडेय ने कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री आदित्यनाथ की भाजपा सरकार बड़े-बड़े दावे कर रही है वहीं दूसरी तरफ उनके मंत्री छोड़कर जा रहे हैं। इससे पता चलता है कि भाजपा का जहाज डूब रहा है।
उन्होंने कहा कि बीते पांच साल में भाजपा सरकार ने विकास के नाम पर दलितों, पिछड़ों, व्यापारियों और नौजवानों को धोखे में रखा गया, अब उन्हीं की सरकार के वरिष्ठ मंत्री ने भाजपा के झूठ का गुब्बारा फोड़ दिया है। किसान, बेरोजगार, महिलाओं के मुद्दों पर भाजपा ने सिर्फ झूठ परोसा है।
लोकतांत्रिक युवा शक्ति पार्टी प्रदेश की सभी सीटों पर लड़ेगी चुनाव
लखनऊ। लोकतांत्रिक युवा शक्ति पार्टी ने मंगलवार को प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रणनीति तय करने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश कार्यालय पर आयोजित की। बैठक में पार्टी के समस्त प्रदेश पदाधिकारियों व समस्त जिला अध्यक्षों ने हिस्सा लिया। बैठक में तय हुआ कि पार्टी प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ाएगी।
बैठक में मौजूद पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने जिलों में पार्टी के मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाने मे तेजी से जुट जाए। जिले में स्वच्छ और अच्छी छवि वाले प्रत्याशियों की तलाश कर उन्हें पार्टी प्रत्याशी बनाएं। बैठक की अध्यक्षता पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राजकुमार बाजपेयी ने की। बैठक में पाटी के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर तेज प्रताप सिंह जादौन, पार्टी के युवा मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष विभम शुक्ला आदि पदाधिकारी मौजूद थे।
यह भी पढ़ें:-बिना अनुमति के जिला मुख्यालय न छोड़े अफसर, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जारी किया निर्देश
