बरेली: अश्लील फोटो वायरल न करने के बदले मांगे 10 लाख, रिपोर्ट दर्ज
बरेली, अमृत विचार। एक युवती के पास उसके अश्लील फोटो भेजते हुए आरोपियों ने ब्लैकमेलिंग शुरु कर दी। युवकों ने फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हए लाखों की रंगदारी मांगनी शुरू कर दी। युवती के भाई द्वारा मना किया गया तो आरोपियों ने मारपीट की। युवती की तहरीर पर किला पुलिस …
बरेली, अमृत विचार। एक युवती के पास उसके अश्लील फोटो भेजते हुए आरोपियों ने ब्लैकमेलिंग शुरु कर दी। युवकों ने फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हए लाखों की रंगदारी मांगनी शुरू कर दी। युवती के भाई द्वारा मना किया गया तो आरोपियों ने मारपीट की। युवती की तहरीर पर किला पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
एक युवती ने पुलिस को बताया कि रामपुर के मिलक स्थित नसीराबाद निवासी सचिन सक्सेना व गौरव सक्सेना ने उसे फोन पर कुछ दिनों पहले उसके अश्लील फोटो भेजे थे। उसके बाद युवकों ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोप है कि युवकों ने उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देना शुरू कर दिया। युवती ने जब ऐसा न करने की बात कही तो आरोपियों ने 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। आरोपियों की धमकियों से डरी युवती ने भाई को पूरे मामले की जानकारी दी।
बताया कि जब उसके भाई ने युवकों को समझाने का प्रयास किया तो युवकों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। युवती व उसके भाई ने पुलिस से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई न हुई। इसके बाद पीड़िता ने कोर्ट का सहारा लिया। किला इंस्पेक्टर अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी सचिन व गौरव और सात अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू करने की बात कही है।
