बरेली: सोशल मीडिया पर पुलिस को चुनौती देने वाले तस्कर पर होगी कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर पुलिस को चुनौती देने वाले स्मैक तस्कर के मामले में आईजी ने एसएसपी को जांच के निर्देश देते हुए पांच दिनों में रिपोर्ट मांगी है। वहीं तस्कर पर घोषित हुए ईनाम को भी बढाए जाने की बात सामने आ रही है। अगस्त 2021 में ड्रग माफियाओं के …

बरेली, अमृत विचार। सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर पुलिस को चुनौती देने वाले स्मैक तस्कर के मामले में आईजी ने एसएसपी को जांच के निर्देश देते हुए पांच दिनों में रिपोर्ट मांगी है। वहीं तस्कर पर घोषित हुए ईनाम को भी बढाए जाने की बात सामने आ रही है। अगस्त 2021 में ड्रग माफियाओं के खिलाफ शुरू हुए अभियान के बाद बरेली पुलिस जहां एक तरफ ताबड़तोड़ कार्रवाईयां करती आ रही है। वहीं दूसरी तरफ स्मैक तस्कर पुलिस के लिए लगातार चुनौती बने हुए हैं।

कुछ समय पहले ड्रग माफिया उस्मान को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं फतेहगंज पश्चिमी में तस्करी के बड़े नाम फैजान और रेहाना पुलिस की गिरफ्त से दूर चल रहे हैं। पिछले सप्ताह स्मैक तस्कर फैजान ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर एक नहीं कई पोस्ट शेयर की। हर पोस्ट में वह बरेली पुलिस को उसकी गिरफ्तारी को लेकर चुनौती देता दिखाई दे रहा था। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला आईजी रमित शर्मा के संज्ञान में आया इसके बाद आईजी ने मामले में जांच बिठा दी।

उन्होंने एसएसपी रोहित सिंह सजवाण को पांच दिन के अंदर जांच पूरी करने के निर्देश दिए हैं। वहीं दो दिन पहले एसएसपी के माध्यम से तस्कर फैजान पर 25 हजार का ईनाम घोषित किया गया था। अब आईजी अपने स्तर पर जल्द ही फैजान के खिलाफ घोषित ईनाम को बढ़ा सकते हैं।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म