चुनाव ड्यूटी में लगे बेसिक शिक्षकों को कोरोना योद्धा घोषित किए जाने की उठी मांग
लखनऊ। उत्तर प्रदेशीय पूर्व माध्यमिक जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी लखनऊ को पत्र लिखकर चुनाव ड्यूटी में कार्य करने वाले शिक्षकों को कोरोना वॉरियर को दी जाने वाली सुविधाओं की मांग की है। शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुरेश जायसवाल के अनुसार चुनाव में ड्यूटी कर रहे बेसिक शिक्षकों को कोरोना योद्धा घोषित …
लखनऊ। उत्तर प्रदेशीय पूर्व माध्यमिक जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी लखनऊ को पत्र लिखकर चुनाव ड्यूटी में कार्य करने वाले शिक्षकों को कोरोना वॉरियर को दी जाने वाली सुविधाओं की मांग की है। शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुरेश जायसवाल के अनुसार चुनाव में ड्यूटी कर रहे बेसिक शिक्षकों को कोरोना योद्धा घोषित किया जाना चाहिए।
उन्होंने मांग की है कि यदि किसी शिक्षक की कार्य के दौरान मृत्यु हो जाती है तो उसके परिजनों को एक करोड़ की अनुग्रह राशि दी जाए। साथ ही एक सदस्य की नौकरी की मांग की है।
इसके साथ ही निर्वाचन कार्य मे लगे हुए शिक्षक एवं कर्मचारियों के कोविड संक्रमित होने पर निशुल्क इलाज़ की मांग की है। वहीं शिक्षक संघ के महामंत्री प्रभात कुमार श्रीवास्तव ने गम्भीर बीमारी से जूझ रहे शिक्ष्कों, दिव्यांग एवं उम्रदराज के शिक्षक एवं कर्मचारियों को निर्वाचन कार्य से मुक्त रखने की मांग की है।
कोरोना मरीजों के लिए 108 एम्बुलेंसों के उपयोग की सीमा तय, जारी किए गए नए दिशा-निर्देश
प्रदेश शासन ने कोविड संक्रमण में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए 108 ईएमटीएस एम्बुलेंसों के उपयोग के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। नए दिशा-निर्देशों के मुताबिक जिलों को दो श्रेणियों में बांट कर 108 ईएमटीएस एम्बुलेंसों के उपयोग की सीमा तय कर दी है। पहली श्रेणी में वह जिले आयेंगे जहां सक्रिय कोरोना मामलों की संख्या दो हजार तक है और दूसरी श्रेणी में दो हजार से अधिक सक्रिय मामलों वाले जिलों को रखा गया है। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने सभी….
पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- कोरोना मरीजों के लिए 108 एम्बुलेंसों के उपयोग की सीमा तय, जारी किए गए नए दिशा-निर्देश
