रायबरेली: बैंक प्रोबेशन अधिकारी की घर के बाहर गोली मारकर हत्या, जानें पूरा मामला…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। मिल एरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत श्याम नगर में बीती रात घर के बाहर बेखौफ बदमाशों ने ग्रामीण बैंक ऑफ बरौड़ा डीह ब्रांच में कार्यरत बैंक प्रोबेशन अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर असलहाधारी बदमाश फरार हो गये। इस घटना से मिल एरिया क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे …

रायबरेली। मिल एरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत श्याम नगर में बीती रात घर के बाहर बेखौफ बदमाशों ने ग्रामीण बैंक ऑफ बरौड़ा डीह ब्रांच में कार्यरत बैंक प्रोबेशन अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर असलहाधारी बदमाश फरार हो गये। इस घटना से मिल एरिया क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे एसपी ने पुलिस बल के साथ जांच पड़ताल की और बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस की चार टीमों का गठन किया है।

ग्रामीण बैंक़ ऑफ बड़ौदा डीह में कार्यरत अधिकारी  जय प्रकाश पाल मिल एरिया थाना क्षेत्र के श्याम नगर में किराए के मकान में रहते थे। हर दिन की तरह जय प्रकाश पाल बीती रात डयूटी से वापस कार से अपने किराए के घर पर आए और कार से कुछ सामान निकाल रहे थे। इस दौरान पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने पीछे से आकर बैंक पीओ पर ताबड़तोड़ गोलियां फायर कर दी।  गोली लगते ही बैंक मैनेजर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वहीं बदमाश घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी श्लोक कुमार, एएसपी विश्वजीत श्रीवास्तव, सीओ सिटी वंदना सिंह के अलावा बैंक यूनियन के पदाधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गये। बैंक मैनेजर की हुई हत्या को लेकर बैंक यूनियन के कर्मचारियों में खासा रोष देखने को मिला। कर्मचारियों का  कहना है कि जिस तरह से ब्रांच बैंक पीओ को गोली मारी गई है श। यह घटना बेहद दुःखद है। कहा गया कि पुलिस घटना का जल्द खुलासा करे। एसपी श्लोक कुमार ने बताया कि अपराधी कौन लोग हैं उन्हे किस वजह से गोली मारी गई है।  पुलिस इसकी जांच में जुटी है। बदमाशों की धरपकड़ के लिए चार पुलिस टीम लगाई गई हैं।

सीसीटीवी में फुटेज कैद

घटना की पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। गोली बैंक मैनेजर को क्यों और किसने मारी है। पुलिस इस पर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

पढ़ें- राजधानी में थूककर रोटी बनाता था होटल कर्मचारी, छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज

संबंधित समाचार