पीलीभीत: जिला निर्वाचन अधिकारी ने छात्रों को दिलाई शपथ, कहा- छोड़ों अपने सारे काम, पहले चलो करें मतदान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, पीलीभीत। तेईस फरवरी को जनपद में होने वाले विधानसभा चुनाव के मतदान में प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रशासन की ओर से जागरूकता कार्यक्रम जारी हैं। बुधवार को बीसलपुर के एसआरएम इंटर कॉलेज में स्वीप योजना के तहत कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसका शुभारंभ जिला निर्वाचन अधिकारी पुलकित खरे ने मां सरस्वती के चित्र …

अमृत विचार, पीलीभीत। तेईस फरवरी को जनपद में होने वाले विधानसभा चुनाव के मतदान में प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रशासन की ओर से जागरूकता कार्यक्रम जारी हैं। बुधवार को बीसलपुर के एसआरएम इंटर कॉलेज में स्वीप योजना के तहत कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसका शुभारंभ जिला निर्वाचन अधिकारी पुलकित खरे ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित करके किया।
छात्राओं और अध्यापकों को मतदाता शपथ दिलाई गई। नए वोटरों को पहचान पत्र वितरित किए गए। वहीं टीकाकरण केंद्र का औचक निरीक्षण कर लक्ष्य के अनुरूप टीकाकरण कराने के निर्देश दिए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जागरूकता के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। सभी लोग अपने लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मताधिकार का प्रयोग करें। 23 फरवरी को मतदान के दिन अवश्य करें और अपने क्षेत्र का विकास करने के लिए अच्छे जनप्रतिधियों का चयन करें।

कहा कि जो छात्रा अभी 18 वर्ष की आयु से कम है वह अपने माता-पिता, भाई-बहन, रिश्तेदारों को आने वाले मतदान के दिन मतदान करने को प्रेरित करें। उन्हें मतदान के महत्व बताएं।हमारे संविधान ने वोट देने की शक्ति प्रदान की है और अपने वोट के माध्यम से अपने क्षेत्र का विकास करने वाले अच्छे ईमानदार जनप्रतिनिधियों का चयन करने का अवसर प्रदान करता है। छात्र/छात्राओं द्वारा नुक्कड नाटक, स्लोगन, पेंटिंग, गीत के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया गया। इस मौके पर प्रशासन, शिक्षा विभाग आदि के अधिकारी भी मौजूद थे।

टीकाकरण पर दें विशेष ध्यान, दैनिक लक्ष्य करें पूरा: डीएम
कोरोना संक्रमण की रोकथाम को इन दिनों टीकाकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पंद्रह से अठारह वर्ष के युवाओं को भी टीका लगाया जा रहा है। बुधवार को डीएम पुलकित खरे ने बीसलपुर के एसआरएम इंटर कॉलेज के टीकाकरण केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान लक्ष्य के अनुरूप टीकाकरण करने पर जोर दिया और प्रगति जानी।

स्टाफ को निर्देश दिए कि अगर आवश्यकता हो तो अतिरिक्त टीम लगाकर टीकाकरण करें। पंजीकृत छात्र/छात्राओं का शत प्रतिशत टीकाकरण किया जाए। कॉलेज प्रबंधन को निर्देशित किया कि वह अनुपस्थित बच्चों की सूची बनाएं और फिर उन्हें बुलाकर टीकाकरण कराएं। प्रतिदिन कम से कम 600 युवाओं का कोविड टीकाकरण कराया जाए। प्रतिदिन की रिपोर्ट नोडल को भेजनी होगी।

ये भी पढ़े-

पीलीभीत: पत्नी की हत्या कर शव दफन करने वाला पति गिरफ्तार

संबंधित समाचार