लखनऊ: सीएम योगी को मजबूती देंगे असीम अरुण, 15 जनवरी को होंगे पार्टी में शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी की राजनीति में लगातार उथल पुथल जारी है। कभी सपा बीजेपी पर भारी साबित हो रही है तो कभी बीजेपी का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। यूपी के कैबिनेट मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य के सपा में जाने की खबरों के बीच बीजेपी के लिए एक बार फिर से राहत की खबर …

लखनऊ। यूपी की राजनीति में लगातार उथल पुथल जारी है। कभी सपा बीजेपी पर भारी साबित हो रही है तो कभी बीजेपी का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। यूपी के कैबिनेट मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य के सपा में जाने की खबरों के बीच बीजेपी के लिए एक बार फिर से राहत की खबर आई है।

यूपी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी असीम अरुण आगामी 15 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण करेंगे। असीम अरुण ने बुधवार को सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी दी।

गौरतलब है कि असीम अरुण ने कानपुर के पुलिस आयुक्त के पद पर रहते हुये हाल ही में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) का आवेदन सरकार के समक्ष पेश किया था। मंगलवार को उनका आवेदन स्वीकार हो गया। अरुण ने बताया कि राज्य सरकार ने उनके वीआरएस आवेदन को स्वीकार कर लिया है। उन्होंने बताया कि वो 15 जनवरी को रिटायर होएंगे।

ये भी पढ़े: यूपी चुनाव: शिवपाल और बेटे आदित्य का सपा से टिकट पक्का, जानें और कौन-कौन लड़ेगा चुनाव?

15 जनवरी से शुरू करूंगा नई पारी: असीम

उन्होंने कहा कि आठ जनवरी को भाजपा की सदस्यता लेने का फैसला करने और 15 जनवरी को सेवानिवृत्त होने के बीच का समय योजना बनाने और तैयारी करने का है। यह समय है जिसमें वह पुलिस अधिकारी और सार्वजनिक जीवन के परिवर्तन को लाने का प्रयास कर रहे हैं।

अरुण ने कहा कि 15 जनवरी से वो नई यात्रा आरंभ करेंगे और देश की महानतम पार्टी भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। उन्होंने बताया कि वो अपनी मातृभूमि खैरनगर (कन्नौज) जाकर अपने परिवार के बड़ों से आशीर्वाद लेंगे और अपनी नई पारी शुरू करेंगे।

संबंधित समाचार