अयोध्या: बकरी चराने को लेकर दो पक्षों मारपीट, महिला की मौत
अमानीगंज (अयोध्या)। जिले में खंडासा थाना क्षेत्र के मंझनपुर गांव में बुधवार को बकरी चराने को लेकर हुए विवाद में एक अधेड़ महिला की मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर गांव निवासी माधुरी पत्नी राम बचन अपनी बकरी चरा रही थी। इसी …
अमानीगंज (अयोध्या)। जिले में खंडासा थाना क्षेत्र के मंझनपुर गांव में बुधवार को बकरी चराने को लेकर हुए विवाद में एक अधेड़ महिला की मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर गांव निवासी माधुरी पत्नी राम बचन अपनी बकरी चरा रही थी।
इसी दौरान बकरी पड़ोसी दायावती के खेत में चली गई। जिसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। गांव के बीच स्थित सड़क पर दोनों पक्षों में हाथापाई होने लगी। उसी दौरान सड़क पर गिरने से दायावती के सिर में गंभीर चोट आ गई। जब तक लोग उसे लेकर चिकित्सक के पास पहुंचे महिला की मौत हो चुकी थी।
पढ़ें: योगी कैबिनेट से अब मंत्री दारा सिंह चौहान ने दिया इस्तीफा
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि कुछ दिन पहले भी दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। परिवारजनों की सूचना पर पहुंची खंडासा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष खंडासा संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के पति राम सागर की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रार्थना पत्र प्राप्त होने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। अभी परिवार की ओर से किसी के विरूद्ध तहरीर नहीं दी गई है।
स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट
पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ एमपी-एमएलए कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। स्वामी प्रसाद मौर्य को 24 जनवरी को पेश होने के आदेश दिए गए हैं। पिछले सात साल से यानि 2014 से स्वामी प्रसाद मौर्य पर धार्मिक भावना भड़काने का मुकदमा चल रहा है। उन्होंने बहुजन समाज पार्टी में रहते देवी-देवताओं का पूजन न करने का विवादित बयान दिया था। जिसके बाद स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में अब 24 जनवरी को सुनवाई होगी। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…..
