मुरादाबाद : केक काटकर कांग्रेसियों ने मनाया प्रियंका गांधी का जन्मदिन
मुरादाबाद,अमृत विचार। जिला कांग्रेस कमेटी मुरादाबाद कार्यालय पर बुधवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा का जन्मदिन मनाया गया। उनके उत्तम स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना की गई। जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद ने प्रियंका के चित्र के समक्ष केक काटा। कार्यकर्ताओं ने उनके द्वारा पार्टी की मजबूती व जनहित …
मुरादाबाद,अमृत विचार। जिला कांग्रेस कमेटी मुरादाबाद कार्यालय पर बुधवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा का जन्मदिन मनाया गया। उनके उत्तम स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना की गई। जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद ने प्रियंका के चित्र के समक्ष केक काटा। कार्यकर्ताओं ने उनके द्वारा पार्टी की मजबूती व जनहित में प्रदेश में किए जा रहे काम पर खुशी जताई।
वक्ताओं ने कहा कि प्रियंका सभी वर्गों को जोड़ रही हैं। सभी की समस्याएं पूरे प्रदेश में उठाई जा रही हैं। उन्होंने मुरादाबाद की रैली करके इतिहास रचा और कांग्रेस को प्रदेश में बहुत मजबूत किया है। उनकी विधानसभा चुनाव के लिए ली गई प्रतिज्ञा को पूरे प्रदेश में समर्थन मिल रहा है। चुनाव घोषणा पत्र के मुद्दे प्रदेश की जनता को आकर्षित कर रहे हैं। 40 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण देने से बेटियों व महिलाओं में बहुत उत्साह है। गरीब मजदूरों, किसान, बेरोजगार युवाओं, छात्रों सभी को ध्यान में रख कर घोषणा पत्र में प्रतिज्ञाओं का ऐलान किया है। इस दौरान जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद, अफजल साबरी, मौहतसिम मुख्तार, गयूर अंसारी, पार्षद मो. जुनेद, शमशेर अली, राजेंद्र वाल्मीकि, मो. आमिर, मो. वाजिद, संजय विश्नोई उर्फ मोना आदि रहे।
इसी क्रम में महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय में भी प्रियंका गांधी का जन्मदिन मना। कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिज्ञाओं को चौखट-चौखट तक पहुंचाने का संकल्प लिया। लड़की हूं, लड़ सकती हूं के नारे को देश की आधी आबादी के लिए सूत्र वाक्य बताया। कार्यक्रम में सेवादल के जिलाध्यक्ष अनुराग शर्मा, अशोक कपूर, मो. रईस, वसीम अंसारी, मो. नसीम अंसारी, अफसर अंसारी, अफसर खान, अब्दुल मन्नान आदि रहे।
