संभल : पत्नी से अनबन होने पर व्यक्ति ने फंदे से लटककर दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

असमोली/संभल/अमृत विचार। शराब पीने से मना करने पर नाराज पति ने नशे में फंदे से लटककर जान दे दी। वह आये दिन पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट करता था। इससे नाराज होकर पत्नी बच्चों को घर पर ही छोड़कर एक हफ्ते पहले मायके चली गई थी। मंगलवार को बच्चे ताऊ के घर टीबी देखकर …

असमोली/संभल/अमृत विचार। शराब पीने से मना करने पर नाराज पति ने नशे में फंदे से लटककर जान दे दी। वह आये दिन पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट करता था। इससे नाराज होकर पत्नी बच्चों को घर पर ही छोड़कर एक हफ्ते पहले मायके चली गई थी। मंगलवार को बच्चे ताऊ के घर टीबी देखकर वहीं सो गये थे। व्यक्ति रात में शराब के नशे में घर पहुंचा और कमरा बंद कर गमछे से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

असमोली थाना क्षेत्र के गांव हरथला निवासी राजू (35) पुत्र सत्यपाल शराब का आदी था। वह आये दिन शराब पीकर घर में शोर मचाता था और बच्चों व पत्नी पूनम के साथ मारपीट करता था। पूनम अपने पति से शराब छोड़ने की बात कहती तो आये दिन उसकी बुरी तरह से पिटाई करता था। जिससे नाराज होकर पूनम एक हफ्ते पहले अपने दोनों बच्चों को छोड़कर मायके चली गई थी।

मंगलवार को बच्चे अपने ताऊ धर्मवीर के घर पर टीवी देखकर सो गए थे। बुधवार को सुबह होने पर बच्चे अपने घर पर आए तो कमरें का गेट खोलने के लिए पिता को आवाज लगाई, लेकिन आवाज देने के बाद भी जब पिता ने गेट नहीं खोला तो बच्चे अपने ताऊ के पास पहुंचे और गेट नहीं खोलने की बात बताई।

धर्मवीर आननफानन में घर पहुंचा और राजू को आवाज लगाई, लेकिन गेट नहीं खुला। इसपर धर्मवीर ने दरवाजा तोड़ कर अंदर गया तो देखा कि राजू फंदे पर लटका हुआ था। यह देखकर उसके होश उड़ गए। धर्मवीर और राजू के दोनों बच्चों ने शोर-शराबा किया तो पड़ोसी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने आननफानन में शव को फंदे से उतारा। वहीं किसी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज