बरेली: मैं संक्रमित हूं मुझे दवा चाहिए…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। कोरोना मरीजों को तुरंत इलाज देने के सख्त निर्देश शासन ने दिए हैं लेकिन आदेशों का पालन नहीं हो रहा है। बुधवार को जिला अस्पताल परिसर में कोरोना संक्रमित बुजुर्ग घूमता रहा है। वह अस्पताल के हार्ट वार्ड के सामने बनी ट्रू-नेट कोरोना जांच लैब के बाहर कर्मचारियों से कहता रहा कि …

अमृत विचार, बरेली। कोरोना मरीजों को तुरंत इलाज देने के सख्त निर्देश शासन ने दिए हैं लेकिन आदेशों का पालन नहीं हो रहा है। बुधवार को जिला अस्पताल परिसर में कोरोना संक्रमित बुजुर्ग घूमता रहा है। वह अस्पताल के हार्ट वार्ड के सामने बनी ट्रू-नेट कोरोना जांच लैब के बाहर कर्मचारियों से कहता रहा कि मेरे पास डीएम कंट्रोल रुम से कॉल आई है कि मैं कोरोना संक्रमित हूं। मुझे दवा दिलवा दो… इतना सुनकर हर कोई बुजुर्ग से बचता नजर आया। हालांकि किसी ने भी प्रबंधन तक इसकी सूचना देना जरूरी नहीं समझा।

संक्रमित मानसिक मंदित महिला ने किया हंगामा
300 बेड कोविड चिकित्सालय में मंगलवर को एक महिला और युवक इमरजेंसी में पहुंचे। उनके साथ एक महिला थी जो कि जोर-जोर से चिल्ला रही थी। युवक ने बताया कि वह लोग समाज सेवी संस्था से जुड़े हैं। यह महिला जो चिल्ला रही है यह मानसिक मंदित है। सड़क पर घूम रही थी तो पहले मानसिक अस्पताल लेकर गए लेकिन वहां कोविड गाइडलाइन के अनुपालन में महिला की कोरोना जांच कराने को कहा गया। कोरोना फ्लू कार्नर पर जब महिला की जांच कराई तो महिला कोरोना संक्रमित मिली है।

संक्रमित होने के बाद अस्पताल के स्टाफ ने जब महिला को वार्ड में भर्ती किया तो वह अपने कपड़े फाड़ने लगी और स्टाफ से अभद्रता भी करनी लगी। इसके बाद अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारी ने उसे एक अलग वार्ड में भर्ती करने के आदेश दिए। इस संबंध में 300 बेड कोविड चिकित्सालय के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सतीश चंद्रा ने बताया कि महिला एक गंभीर मानसिक बीमारी से ग्रसित है। जिस कारण उसने स्टाफ से अभ्रदता की हालांकि महिला को अलग वार्ड में भर्ती कर दिया है।

इसे भी पढ़ेंं-

पीएम मोदी ने तमिलनाडु में 11 चिकित्सा महाविद्यालयों, केंद्रीय शास्त्रीय तमिल संस्थान का किया उद्घाटन

 

संबंधित समाचार