बरेली: घर से ले जाकर किशोरी के साथ किया दुष्कर्म
बरेली, अमृत विचार। घर से ले जाकर एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़िता की मां का आरोप है कि पुलिस ने उसकी बेटी का मेडिकल न कराकर सिर्फ छेड़छाड़ की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली। जिसके बाद उसने बुधवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत की है। शिकायत मिलने के …
बरेली, अमृत विचार। घर से ले जाकर एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़िता की मां का आरोप है कि पुलिस ने उसकी बेटी का मेडिकल न कराकर सिर्फ छेड़छाड़ की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली। जिसके बाद उसने बुधवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत की है। शिकायत मिलने के बाद अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
बहेड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी 16 साल की बेटी को 7 जनवरी को पड़ोस का रहने वाला एक युवक खींचकर अपने घर में ले गया। आरोप है कि उसके बाद उसने कमरे में बंद करके उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। उसने पुलिस से शिकायत की लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद महिला ने 1090 पर कॉल करके घटना की जानकारी दी। सीएम कार्यालय पर शिकायत पहुंचने के बाद दरोगा महिला के घर पहुंचे। आरोप है कि उसके बाद दरोगा ने बात को अनसुना करते हुए सिर्फ छेड़छाड़ का ही मामला दर्ज किया। जबकि उसकी बेटी का मेडिकल भी नहीं कराया गया।
