आज का राशिफल। 13 जनवरी, 2022
मेष आज आप धन को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं। बैंक से जुड़े काम में धीमापन रहेगा। प्रेम सम्बन्धों में निकटता का अनुभव करेंगे। महिलाओं को गले में खराश की समस्या हो सकती है। आज आपका मन थोड़ा उदास रहेगा। बिना मांगे किसी को सलाह न दें। वृष आज व्यापार में आ रही परेशानियों …
मेष
आज आप धन को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं। बैंक से जुड़े काम में धीमापन रहेगा। प्रेम सम्बन्धों में निकटता का अनुभव करेंगे। महिलाओं को गले में खराश की समस्या हो सकती है। आज आपका मन थोड़ा उदास रहेगा। बिना मांगे किसी को सलाह न दें।
वृष
आज व्यापार में आ रही परेशानियों को दूर करने में सफल रहेंगे। ऑनलाइन माध्यमों का काफी अच्छी तरह से उपयोग कर पाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को उच्च अधिकारियों की सलाह से लाभ होगा। आपको नई जॉब के ऑफर मिल सकते हैं।
मिथुन
आज अति आत्मविश्वास के कारण आप बड़ी गलतियां कर सकते हैं। घरेलू कलह के कारण अशान्ति रहेगी। पिता के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। जॉब में आपको काफी सारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। पेट में रोग उत्पन्न हो सकते हैं।
कर्क
आज कमीशन से संबंधित कार्यों से धन लाभ होगा। प्रेमी जन के प्रति अपना व्यवहार अच्छा व्यवहार रखें। व्यापारी आज रेनोवेशन जैसा कुछ करवा सकते हैं। मैन्यूफैक्चरिंग से जुड़े कारोबारियों को अचानक बड़े ऑर्डर मिलने की सम्भावना है।
सिंह
आज लोग आपके विचारों को काफी अहमियत देंगे। नई संपत्ति खरीद सकते हैं। जॉब में काम का दबाव बढ़ेगा। आपके व्यक्तित्व में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। अपने सभी कार्यों को बेहतर तरीके से अंजाम देंगे।
कन्या
आज धार्मिक क्रियाकलापों में आपका मन लगेगा। पुराने अनुभवों का लाभ मिलेगा। समाज में आपकी विशिष्ट छवि निर्मित होगी। उधार दिया हुआ धन आपको वापस प्राप्त होगा। बच्चों को लेकर कुछ चिन्ता अवश्य रहेगी।
तुला
आज भ्रामक तथ्यों में पड़कर आप गलत दिशा में जा सकते हैं। कोई नया काम न करें। आपको कार्यक्षेत्र में मैनेजमेन्ट को लेकर काफी परेशान होना पड़ेगा। हृदय रोगियों को समस्या हो सकती है। आध्यात्मिक चिन्तन के लिए दिन उपयुक्त है।
वृश्चिक
आज व्यापार में अपनी शैली में बदलाव लाएंगे। लंबी दूरी की यात्रा के लिए जा सकते हैं। किसी नजदीकी व्यक्ति की बात आपको आहत कर सकती है। सोशल मीडिया में आप गंभीर मुद्दों पर आपनी राय रख सकते हैं।
धनु
आज अविवाहित लोग विवाह को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं। हर बात को गहराई से लेंगे। आज काम की काफी अधिकता रहेगी। अपनी योजनाओं को सफलता पूर्वक क्रियान्वित कर पायेंगे। किसी को भी धन उधार न दें। वरना वापस मिलने में समस्या होगी।
मकर
आज बच्चों को लेकर आज काफी प्रसन्न रहेंगे। व्यापार में आ रही बाधा दूर होगी। ऑफिस के माहौल में सुकून रहेगा। सामाजिक कार्यों में आप बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। प्रेम संबंधों को लेकर आप भावुक होंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में थोड़ी परेशानी होगी।
कुंभ
आज स्वास्थ्य थोड़ा ऊपर नीचे होता रहेगा। पुराने रोग दोबारा उभरने की आशंका है। ऐसा कोई भी काम न करें जो आपके स्वाभिमान को चोट करता हो। रियल स्टेट से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ नहीं है। आलस्य और लापरवाही न करें।
मीन
आज ऑफिस में राजनीति का माहौल रहेगा। आप काफी समझदारी से इसका सामना करेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। प्रेम संबंधों को परिवार की स्वीकृति मिलने की संभावना है। करियर में आगे बढ़ने के नए विकल्प आपके सामने आएंगे।
