Selfiee: पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे अक्षय कुमार और इमरान हाशमी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर अपने प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले ड्रामा-कॉमेडी फिल्म ‘सेल्फी’ बनाने जा रहे हैं। फिल्म सेल्फी सुपरहिट मलयालम फिल्म ‘ड्राइविंग लाइसेंस’ की रीमेक है। फिल्म में अक्षय कुमार और इमरान हाशमी लीड रोल में नजर आएंगे। अक्षय… View this post on Instagram A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar) …

मुंबई। बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर अपने प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले ड्रामा-कॉमेडी फिल्म ‘सेल्फी’ बनाने जा रहे हैं। फिल्म सेल्फी सुपरहिट मलयालम फिल्म ‘ड्राइविंग लाइसेंस’ की रीमेक है। फिल्म में अक्षय कुमार और इमरान हाशमी लीड रोल में नजर आएंगे। अक्षय…

अक्षय कुमार फैंस के लिए एक और सरप्राइज लेकर आ रहे हैं। आने वाली फिल्म में अक्षय कुमार के साथ एक्टर इमरान हाशमी भी नजर आने वाले हैं, जो स्कीन पर काफी समय से किसी बड़ी फिल्म में नजर नहीं आए थे। अक्षय और इमरान पहली बार किसी फिल्म में साथ काम करने जा रहे हैं।

इस फिल्म का निर्माण दक्षिण के सुपरस्टार और निर्माता पृथ्वीराज सुकुमारन और मैजिक फ्रेम्स, जो इस कहानी के साथ अपनी पहली बड़ी हिंदी फिल्म की शुरुआत करने जा रहे हैं, और केप ऑफ गुड फिल्म्स के साथ मिलकर किया जाएगा। फिल्म के पोस्टर के साथ इसका टीजर भी रिलीज कर दिया गया है. गाने में इमरान और अक्षय का मस्त डांस देखने को मिल रहा है।

फिल्म ‘सेल्फी’ राज मेहता की ओर से निर्देशित, (स्वर्गीय)अरुणा भाटिया, हिरू यश जौहर, सुप्रिया मेनन, करण जौहर, पृथ्वीराज सुकुमारन, अपूर्व मेहता और लिस्टिन स्टीफन द्वारा निर्मित की जायेगी। यह फिल्म 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ में काम करेंगे विक्की कौशल और कैटरीना कैफ

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल फिल्मेकर और एक्टर फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ में काम करते नजर आ सकते हैं। फरहान अख्तर की अगली फिल्म ‘जी ले जरा’ रोड ट्रिप पर बेस्ड होगी। अख्तर की इस फिल्म में कैटरीना कैफ , प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट लीड रोल निभाती दिखेंगी।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ में काम करेंगे विक्की कौशल और कैटरीना कैफ

संबंधित समाचार