माघ स्नान को लेकर सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश, जानें क्या…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों के बीच उत्तर प्रदेश सरकार सख्त नजर आ रही है। ऐसे में प्रयागराज में होने वाले माघ मेले को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश जारी किए हैं। जिनका सख्ती से पालन कराना बेहद जरूरी होगा। मकर संक्रांति के पर्व पर गंगा में स्नान को लेकर …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों के बीच उत्तर प्रदेश सरकार सख्त नजर आ रही है। ऐसे में प्रयागराज में होने वाले माघ मेले को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश जारी किए हैं। जिनका सख्ती से पालन कराना बेहद जरूरी होगा। मकर संक्रांति के पर्व पर गंगा में स्नान को लेकर सीएम योगी ने अफसरों को विशेष सावधानी और सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

पूरी तरह होगा कोरोना प्रोटोकॉल का पालन

वहीं योगी ने आमजन से अपील की है कि कोरोना के लक्षण दिखने पर या वैक्सीन की दोनों डोज़ न लिए जाने पर इस मेले में शिरकत न करें। सीएम योगी ने कहा कि यूपी की सरकार जनता की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन कराते हुए ही इस मेले का आयोजन हो रहा है।

स्नान करने वालों से योगी ने की है यह अपील

जानकारी के मुताबिक, यूपी सरकार ने माघ मेले के लिए पूरी तैयारी की हुई है। लेकिन, राज्य सरकार की कोशिशों में प्रदेश की जनता को भी पूरा साथ देना होगा। सीएम योगी ने कहा कि स्नान के लिए केवल वही व्यक्ति जाएं जो पूरी तरह से स्वस्थ है। अधिक आयु के लोग, ऐसे लोग जो दो या दो से ज्यादा बीमारी से ग्रसित हैं, बच्चे स्नान को ना जाएं। इसके अलावा यह अपील भी की जा रही है कि कल्पा वास करने वाले श्रद्धालु स्नान के लिए निर्धारित समय पर ही जाएं। वही, कल्पवासियों के लिए रैपिड टेस्ट की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

पढ़ें- यूपी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने जारी की पहली लिस्ट, 50 महिला उम्मीदवार शामिल

संबंधित समाचार