अमरोहा : घने कोहरे व शीतलहर से कंपकंपाए लोग, यातायात प्रभावित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हसनपुर/अमरोहा/अमृत विचार। पिछले कई दिन से बूंदाबांदी की वजह से सर्दी में बढ़ोतरी हुई है। गुरुवार सुबह घना कोहरा छा गया। यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। सुबह से लोग शीतलहर व आसमान में छाए कोहर से लोग कांपते नजर आ रहे हैं। कोहर की वजह से वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी रही। घने कोहरे में …

हसनपुर/अमरोहा/अमृत विचार। पिछले कई दिन से बूंदाबांदी की वजह से सर्दी में बढ़ोतरी हुई है। गुरुवार सुबह घना कोहरा छा गया। यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। सुबह से लोग शीतलहर व आसमान में छाए कोहर से लोग कांपते नजर आ रहे हैं। कोहर की वजह से वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी रही। घने कोहरे में अलीगढ़-संभल मार्ग पर वाहन रेंग-रेंगकर गुजरे। धूप निकलने पर कोहरे की चादर छंटी तो यातायात में सुधार हुआ। उधर मौसम विज्ञानियों के मुताबिक आने वाले दिनों में कोहरे में और भी इजाफा हो सकता है।

पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी और मैदान में चल रही शीतलहर से जिले में पारा लगातार गिर रहा है। रोजाना सुबह के समय हवा के साथ ठिठुरन और कोहरा छाया रहता है। सुबह और शाम के समय ठिठुरन के चलते बाजार में भी भीड़ कम हो जाती है। यही कारण है कि ठंड अधिक होने पर लोग बेवजह घर के बाहर कम निकल रहे हैं। सुबह-शाम टहलने वाले लोगों की संख्या में भी कमी आई है।

कोहरे के कारण सड़कों से सौ की स्पीड में दौड़ने वाले वाहनों की गति पर भी ब्रेक लगा रहा। कोहरे से हाइवे सहित विभिन्न सड़कों पर सफर कर रहे वाहन चालकों को मुश्किलें आई। कोहरे के चलते वाहन चालकों को दिन में भी संभावित दुर्घटना से बचने के लिए अपने वाहनों की लाइटें जलाकर सफर करना पड़ा।

 

संबंधित समाचार