बुलंदशहर: जिले में नामांकन के लिए तैयारियां हुईं पूरी
बुलंदशहर। सात विधानसभा सीटों पर चुनाव के लिए 14 जनवरी को अधिसूचना जारी होते ही नामांकन पत्रों के दाखिले का काम शुरू हो जाएगा। जिला प्रशासन ने नामांकन के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध करते हुए तमाम तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने गुरूवार को बताया कि नामांकन पत्र भरने का …
बुलंदशहर। सात विधानसभा सीटों पर चुनाव के लिए 14 जनवरी को अधिसूचना जारी होते ही नामांकन पत्रों के दाखिले का काम शुरू हो जाएगा। जिला प्रशासन ने नामांकन के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध करते हुए तमाम तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने गुरूवार को बताया कि नामांकन पत्र भरने का काम सदर तहसील मुख्यालय पर होगा जहां प्रत्येक सीट के लिए अलग अलग अलग कक्ष निर्धारित किए गए हैं।
नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया में चुनाव आयोग के निर्देशों और कोविड प्रोटोकाल का कड़ाई से पालन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नामांकन कक्ष में पर्चा भरने वाले के साथ केवल एक व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति होगी। संपूर्ण तहसील परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। तहसील परिसर के मुख्य द्वार पर मेटल डिटेक्टर से जांच होगी वहीं पर्चा दाखिल करने वाले व्यक्ति व उसके साथी की भी तीन स्तरों पर जांच की जाएगी।
नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 जनवरी है। दाखिल नामांकन पत्रों की जांच 24 जनवरी को होगी और 27 जनवरी तक इच्छुक अभ्यर्थी अपने नाम वापस ले सकेंगे। इसी बीच शांतिपूर्ण वातावरण में निष्पक्ष चुनाव कराने के उद्देश्य से पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों का जिले में पहुंचना शुरू हो गया है जिनके ठहरने की व्यवस्था शिक्षण संस्थानों के भवनो में की गई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि संवेदनशील अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर मतदान के दिन अर्धसैनिक बल के जवान तैनात होंगे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को अर्धसैनिक बलों ने नगर में फ्लैग मार्च किया।
यह फ्लैग मार्च खुर्जा गेट पुलिस चौकी से शुरू हुआ और पूरे नगरीय क्षेत्र मे भ्रमण करते हुए खुर्जा गेट पुलिस चौकी पर जाकर समाप्त हुआ।
पढ़ें- UP Election 2022: विधायक विनय शाक्य ने भी दिया बीजेपी से इस्तीफा
