बांदा: नाबालिग किशोरी के साथ 5 युवकों ने किया गैंगरेप, SP से की शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा। चिल्ला थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। बीते 13 दिनों से 5 युवकों ने किशोरी के साथ गैंगरेप किया। किसी तरह जब वो भागकर अपने घर तक आई तो उसने परिवारवालों को आपबीती सुनाई। गैंगरेप की शिकायत थाने में की गई लेकिन किसी भी तरह की …

बांदा। चिल्ला थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। बीते 13 दिनों से 5 युवकों ने किशोरी के साथ गैंगरेप किया। किसी तरह जब वो भागकर अपने घर तक आई तो उसने परिवारवालों को आपबीती सुनाई। गैंगरेप की शिकायत थाने में की गई लेकिन किसी भी तरह की सुनवाई नहीं हुई।

11 जनवरी को परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। कोई सुनवाई न होने पर आज वह मामले की शिकायत करने एसपी ऑफिस पहुंची। एसपी ने मामले में जांच के निर्देश दिए हैं।

बता दें, किशोरी को 28 दिसंबर को घर के पास दुकान से सामान लेने गई थी। दोपहर करीब 12 बजे 5 युवक उसे अगवा कर मैनपुरी जिले में ले गए। यहां युवकों ने 13 दिन तक लगातार बारी-बारी से किशोरी से रेप किया। इसी बीच मौका पाकर किशोरी किसी तरह वहां से भाग निकली।

अमरोहा : डीएम ने सुनी फरियादियों की समस्या, कोरोना प्रोटोकॉल का कराया पालन

कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के चलते डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी ने सतर्कता बरतते हुए फरियादियों की समस्या सुनने का अनोखा तरीका अपनाया है। डीएम ने फरियादियों को कार्यालय के बाहर ही सोशल डिस्टेंसिंग में कुर्सियों पर बैठाया। इसके बाद डीएम ने फरियादियों के पास पहुंचकर ही उनकी समस्या सुनकर उनका निस्तारण किया। डीएम ने सभी से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने के निर्देश भी दिए है। डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी ने बताया कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के चलते फरियादियों की सुरक्षा के लिए उन्हें कार्यालय से बाहर सोशल डिस्टेंस में कुर्सियों पर बिठाया जा रहा है और वहीं पर ही उनकी समस्याओं का निस्तारण कराया जा रहा है।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें-  अमरोहा : डीएम ने सुनी फरियादियों की समस्या, कोरोना प्रोटोकॉल का कराया पालन

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता